All England Badminton: बड़े नामों ने किया निराश, अब ट्रीशा-गायत्री आखिरी आस

0
281
All England Open Badminton Championships Indian Women's Doubles pair of Treesa Jolly and Gayatri Gopichand enter quarterfinal, big names disappointed

बर्मिंघम। All England Badminton: एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु..ये वो नाम है, जिनसे ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को सबसे ज्यादा उम्मीद थी। लेकिन, उन्होंने काफी निराश किया। यहां तक की सिंगल्स में तो भारत की चुनौती ही पूरी तरह से खत्म हो गई है। डबल्स में भी स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बाहर हो गए हैं। चैंपियनशिप में हिन्दुस्तान की आखिरी आस अब ट्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ही है, जिनका सफर क्वार्टर फाइनल तक पहुंच गया है।

IND vs AUS: आज से वनडे की जंग, ओपनिंग से लेकर गेंदबाजी में होंगे बदलाव

क्वार्टरफाइनल में पहुंची जॉली और गायत्री की जोड़ी

जॉली और गायत्री की जोड़ी ने कमाल की जीत दर्ज करके All England Badminton चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। जॉली और गायत्री ने युकी फुकुशिमा और सायाका हिरोटा की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में 21-14, 24-22 से हराया। पिछली बार ये भारतीय जोड़ी इस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी और इस बार अगले दौर में उनके सामने चीनी दीवार होगी। भारतीय जोड़ी के सामने ली वेन मेई और लियू जुआन जुआन की चुनौती होगी।

WPL 2023: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने रचा इतिहास, फेंकी महिला क्रिकेट की सबसे तेज गेंद

लक्ष्य सेन प्री क्वार्टर से बाहर

वहीं सिंगल्स में भारत को सबसे बड़ी उम्मीद लक्ष्य सेन थे। पिछली बार वो All England Badminton चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले तक पहुंचे थे, मगर इस बार डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ वो लय में नजर ही नहीं आए। 52 मिनट तक चले मुकाबले में वे 13-21, 15-21 से हार बाहर हो गए। एचएस प्रणय को एंथोनी ने और श्रीकांत को जापान के कोडाई ने हराया। इससे पहले पीवी सिंधु राउंड 32 में ही बाहर हो गई थी।

IPL 2023 ही नहीं 2024 भी खेलेंगे धोनी, हो गया बड़ा खुलासा

रंकीरेड्डी और शेट्टी भी बाहर

वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी से भी देश को इस चैंपियनशिप में काफी उम्मीद थी, मगर मैंस डबल्स के मुकाबले में प्री क्वार्टर फाइनल में वो बिल्कुल भी अपनी लय में नजर नहीं आए। चीन के वर्ल्ड नंबर 10 लियांग वेई केंग और वांग चांग के खिलाफ रंकीरेड्डी और शेट्टी की जोड़ी कोर्ट पर उतरी थी। पहला गेम 21-10 से जीत भी लिया था, मगर अगले दो गेमों में भारत चीनी चुनौती को वापसी करने से नहीं रोक पाया और अगले दोनों गेम भारतीय जोड़ी 17-21, 19-21 से हारकर All England Badminton चैंपियनशिप से बाहर हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here