Home sports Award Ceremony : पीवी सिंधु पद्म भूषण से तो रानी रामपाल पद्मश्री...

Award Ceremony : पीवी सिंधु पद्म भूषण से तो रानी रामपाल पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित 

0

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को पुरस्कार सम्मान समारोह (Award Ceremony) आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) को पद्म भूषण पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस पद्म पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शिरकत की।

Rashid Khan ने बनाया ये रिकॉर्ड, कई दिग्गजों को पछाड़ा

ये हैं पीवी सिंधु की उपलब्धियां 

पीवी सिंधु ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत थी और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा साल 2016 में रियो ओलंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था। साल 2015 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया था। सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसी के साथ पीवी सिंधु दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी खिलाड़ी बनी हैं।

जानिए, T20 World Cup 2021 के सेमीफाइनल्स मैचों का शेड्यूल

रानी रामपाल पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। केंद्र सरकार द्वारा देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री पाने वाली रानी रामपाल की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रॉन्‍ज मेडल मुकाबले में ब्रिटेन के हाथों 3-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वह टोक्‍यो ओलंपिक में चौथे स्‍थान पर रही। ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का यह अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है।

Bundesliga : बायर्न ने फायोरेंटिना को 2-1 से हराया

ये खिलाड़ी भी सम्मानित 

भारतीय क्रिकेटर जहीर खान, फुटबॉल खिलाड़ी बेमबेम देवी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम पी गणेश, तीरंदाज तरुणदीप सिंह, ओलंपिक पदक विजेता जीतू राय को भी को पद्म श्री अवॉर्ड के लिए चुना गया है। भारत की छह बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरीकॉम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version