Auction of gifts received by PM: : 11 करोड़ रुपए तक पहुंची हॉकी स्टिक की बोली

0
615

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने PM को मिले गिफ्ट्स (Auction of gifts received by PM) का ऑनलाइन ऑक्शन (ई-ऑक्शन) किया था । ऑनलाइन ऑक्शन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस ऑक्शन में करीब 1300 आइटम शामिल हैं। इसमें टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक विजेताओं की ओर से PM मोदी को दिए गए उपहारों भी शामिल किया गया हैं। इन गिफ्ट्स में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का जेवलिन और पैरालंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नोएडा DM सुहास एलवाई यथिराज का बैडमिंटन रैकेट भी शामिल है।

BCCI करेगा पूर्व क्रिकेटरों की मदद, ये है प्लानिंग

हॉकी स्टिक की बोली पहुंची 11 करोड़ 

पैरालंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट नोएडा DM सुहास एलवाई यथिराज के रैकेट के बाद महिला हॉकी टीम की हॉकी स्टिक की भी बोली 10 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। अपने तीसरे ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों की सिग्नेचर वाली इस हॉकी स्टिक की बोली 11 करोड़ तक पहुंच गई है। इसका बेस प्राइज 80 हजरा रुपए रखा गया था। इस नीले रंग की हॉकी स्टिक पर रानी रामपाल, सविता पूनिया, ललरेमसियामी, नवजोत कौर, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, दीप ग्रेस, सुशीला चानू, सलीमा टेटे, मोनिका मलिक, निशा वार्सी, नेहा गोयल, उदिता सहित पूरी टीम की खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं।

Boxing : World Championships में शिव थापा की नजर इस रिकॉर्ड पर 

सुहास के रैकेट में लोगों ने दिखाई रुचि

ई-ऑक्शन 17 सितम्बर से शुरू हो चुका है और ताजा अपडेट के मुताबिक टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले सुहास एलवाई के रैकेट की बोली 10 करोड़ तक लग चुकी है और नीरज चोपड़ा के जेवलिन की बोली भी 1 करोड़ 20 लाख तक लग चुकी है। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेने के ग्लव्स की बोली भी 1 करोड़ 80 लाख के पार हो चुकी है।

DC vs RR: दिल्ली से भिड़ेंगे रॉयल्स, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

राम मंदिर का मॉडल भी शामिल

Auction of gifts received by PM में CM योगी आदित्यनाथ का दिया गया अयोध्या राम मंदिर का मॉडल भी शामिल है। राम मंदिर मॉडल का बेस प्राइस 10 लाख रुपए है। उत्तराखंड के टूरिज्म मिनिस्टर सतपाल महाराज का दिया गया वुडन रेप्लिका भी इसमें शामिल है। इसकी बेस प्राइस 5 लाख रुपए है।

नमामि गंगे मिशन को दान की जाएगी राशि

ई-ऑक्शन से मिलने वाली राशि नमामि गंगे मिशन के लिए दान की जाएगी। इससे पहले 2019 में भी सितंबर में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट ने बहुत सारी चीजों का ऑनलाइन ऑक्शन किया था और उसकी राशि भी नमामि गंगे मिशन को दान की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here