Home sports Asian Games टलने का असर..अब नए सिरे से तैयारी करेंगे भारतीय जांबाज

Asian Games टलने का असर..अब नए सिरे से तैयारी करेंगे भारतीय जांबाज

0
Asian Games 2022 postponed Indian Players will get more time for preparation latest updates

खिलाड़ियों को तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय तो कुछ ने बताया निराशाजनक,

सबसे ज्यादा असर हॉकी पर, हालांकि अब प्रतियोगिता रद्द होना बन चुकी है आदत

 

नई दिल्ली। Asian Games : एशियाई खेलों के टलने से भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियाई खेलों (Asian Games) में स्वर्ण पदक जीतने की दावेदार है। यहां स्वर्ण जीतने वाली पुरुष और महिला हॉकी टीम को 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए सीधे प्रवेश मिलना है। हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश का कहना है कि खेलों का टलना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन चीन की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऐसा होने की उम्मीद थी। बावजूद इसके वह इसे सकारात्मक ढंग से लेंगे, क्यों कि टीम को तैयारियों का अधिक मौका मिल जाएगा।

Archery Asia Cup: भारत ने भेजी युवा टीम, 16 तीरंदाज पदकों की होड़ में

श्रीजेश का कहना है कि उन्हें टूर्नामेंटों के स्थगित होने का अनुभव हो चुका है। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के दौरान भी ऐसा हुआ था, इसलिए वह और टीम जानती है कि चीजों को किस तरह आकार लेना है। सकारात्मक पहलू यह है कि एशिया कप, बेल्जियम में होने वाले प्रो लीग मैच, राष्ट्रमंडल खेल और अगले वर्ष होने वाले हॉकी विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट एक के बाद एक होने हैं। अभी एशियाई खेलों की तिथियों की घोषणा होना बाकी है ऐसे में उनके पास इन खेलों की तैयारियां करने का काफी मौका है।

IPL 2022 SRH vs RCB: उमरान की सुनामी के सामने होगी विराट की चुनौती

टेनिस संघ को राहत..एशियन गेम्स और डेविस कप में था सिर्फ 7 दिन का अंतर

वहीं अखिल भारतीय टेनिस संघ (आईटा) के सचिव अनिल धूपर का कहना है कि Asian Games का स्थगित होना उनके लिए फायदेमंद है। एशियाई खेल और नार्वे के खिलाफ होने वाले डेविस कप टाई में सिर्फ सात दिन का अंतर था। ऐसे में उनके खिलाड़ी दो बड़े इवेंट में भाग लेने से पहले दबाव में नहीं आएंगे। अब वे दोनों ही जगह अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम को उतार सकेंगे। डेविस कप टाई 16-17 या 17-18 सितंबर को होना है। वहीं तैराक साजन प्रकाश का कहना है कि अब उन्हें फिर से अपनी तैयारियों का खांका खींचना होगा। अब उन्हें एक और साल के लिए अन्य कंपटीशनों के साथ तैयारियां करनी होंगी। यह उन्हें प्रभावित करेगा।

IPL 2022: टॉप पर पहुंचा Lucknow Super Giants, कोलकाता को 75 रनों से ठोका

कोरोना के कारण टालने पड़े एशियाई खेल

गौरतलब है कि चीन के शहर हांगझोऊ में 10 से 25 सितंबर को होने वाले 19वें Asian Games स्थगित कर दिए गए हैं। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोजकों और ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) ने मिलकर यह फैसला लिया है। खेलों की अगली तिथियों की घोषणा अभी नहीं की गई है। ताशकंद में ओसीए के कार्यकारी मंडल ने स्थितियों की समीक्षा के बाद वर्तमान परिस्थितियों में खेलों को स्थगित करना उचित समझा। ओलंपिक के बाद दुनिया के सबसे बड़े बहुस्पर्धी खेलों में 44 देशों के तकरीबन 11 हजार खिलाडिय़ों को 40 खेलों की 61 स्पर्धाओं में भाग लेना है।

IPL 2022 DC vs CSK: आज चेन्नई जीता तो बिगड़ेगा दिल्ली का प्ले ऑफ का गणित

खेलों के स्थगन को आईओए ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Asian Games के आयोजन पर अनिश्चितता के बादल शंघाई में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद छाने लगे थे। हांगझोऊ की दूरी शंघाई से महज 175 किलोमीटर है। ऐसे में आयोजकों के लिए तय समय पर इन खेलों का आयोजन चुनौती बन गया था। ओसीए की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चीन ओलंपिक कमेटी (सीओसी), हांगझोऊ एशियाई खेल आयोजन समिति (एचएजीओसी) और ओसीए कार्यकारी मंडल के बीच लंबी मंत्रणा के बाद 19वें एशियाई खेलों को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version