Archery World Cup Final: अतनु दास और दीपिका कुमारी कांस्य पदक से चूके

0
485
Archery World Cup Final 2021 Atanu Das and Deepika Kumari lose in bronze medal match

नई दिल्ली। Archery World Cup Final: अमेरिका के यांकटन में हो रहे 2021 तीरंदाजी विश्व कप फ़ाइनल से भारत के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। भारत के स्टार आर्चर अतनु दास और दीपिका कुमारी को व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट के कांस्य पदक मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ विश्व कप में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है।

अतनु दास को कांस्य पदक मुकाबले में टोक्यो ओलंपिक चैंपियन मेट गेजोज के सामने हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं Archery World Cup Final के महिला वर्ग में दीपिका कुमारी भी कांस्य पदक से चूक गईं। शूट ऑफ तक चले रोमांचक मुकाबले में दीपिका को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहते हुए दीपिका का सफर आर्चरी वर्ल्ड कप में समाप्त हुआ। इससे पहले महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में दीपिका को रूस की एलीना ओसीपोवा के खिलाफ 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

अभिषेक वर्मा क्वार्टर फाइनल में हारे

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल (Archery World Cup Final) के पहले राउंड में शीर्ष भारतीय कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। इस विश्व कप में चारों स्टेज के टॉप 8 तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। अभिषेक वर्मा को अमेरिका के ब्रैडेन गेलेन्थिएन से शिकस्त मिली। इसी के साथ वर्मा का अभियान यहां समाप्त हो गया। यह पहला मौका है जबकि अभिषेक आर्चरी वर्ल्ड कप से बिना पदक जीते वापस लौटे हैं।

क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में अभिषेक वर्मा का प्रदर्शन ब्रैडन गेलेन्थियन के खिलाफ अच्छा नहीं रहा। वर्मा ने पहले सेट में अपने तीनों निशाने 8 अंक के लगाए। जबकि ब्रैडन ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि भारतीय तीरंदाज ने तीसरे और चौथे सेट में बेहतरीन वापसी की लेकिन यह नाकाफी रही। दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़भ् अमेरिका के ब्रैडेन ने 5 परफेक्ट 10 स्कोर हांसिलस करते हुए वर्मा को 2 अंकों के अंतर से मात दी। पांचवे सेट में ब्रैडन ने परफेक्ट 30 अंक हांसिल किए जबकि वर्मा 28 अंक ही जुटा पाए। ऐसे मु कुल मिलाकर वर्मा को 146-142 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

मनु भाकर की शानदार वापसी, ISSF Junior World Championship में जीता गोल्ड

अभिषेक वर्मा ने पेरिस में विश्व कप के तीसरे स्टेज को जीतकर फाइनल (Archery World Cup Final) के लिए क्वालीफाई किया था। इससे पहले वर्मा 2015 में इंडिविजुएल रजत और 2018 में एक टीम रजत और एक इंडिविजुअल कांस्य पदक जीत चुके हैं। पिछले सप्ताह 2014 के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता वर्मा ने विश्व चैंपियनशिप में ज्योति वेन्नम के साथ कंपाउंड मिक्स्ड टीम रजत पदक भी जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here