Archery World Cup में पांच पदकों के साथ भारत का अभियान समाप्त

0
144
Archery World Cup 2023 stage 4, India ends with 5 medals with two gold, three bronze and one individual medal

पेरिस। Archery World Cup: तीरंदाजी विश्व कप 2023 स्टेज 4 को भारत ने पांच मेडल्स के साथ फिनिश कर लिया है। पेरिस में हुए इस आयोजन में भारतीय तीरंदाजों ने दो गोल्ड और तीन कांस्य के साथ पांच मेडल जीते हैं। महिला तीरंदाजों की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक जीते। महिला तीरंदाजों की इसी तिकड़ी ने बीते महीनों बर्लिन में आयोजित तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।

Archery World Cup : भारत को दो गोल्ड, पुरुष और महिला टीम ने साधा सोने पर निशाना

इन तीरंदाजों ने जीते विश्व कप में गोल्ड

भारतीय महिला तीरंदाजों की टीम अदिति गोपीचंद स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परिनीत कौर ने Archery World Cup में गोल्ड जीता है। यह टीम कुछ महीने पहले हुई तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। यह चैंपियनशिप बर्लिन में आयोजित थी। इसी तरह भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने भी गोल्ड जीतने में कामयाबी हासिल की है। तीरंदाजी विश्व कप में गोल्ड जीतने वाली पुरुषों की टीम में ओजस प्रवीन देवतले, प्रथमेश जावकर, अभिषेक वर्मा की तिकड़ी शामिल रही।

World Badminton Championship आज से, प्रणय और लक्ष्य से पदक की उम्मीद; सात्विक-चिराग की जोड़ी दिखाएगी दम

व्यक्तिगत पदक भी जीता भारतीय तीरंदाज ने

भारतीय तीरंदाज ने Archery World Cup में व्यक्तिगत पदक भी जीते हैं। महिला तीरंदाज ज्योति सुरेखा ने एक कांस्य जीता है। जबकि विश्व की सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन तीरंदाज 17 वर्षीय अदिति गोपीचंद स्वामी व्यक्तिगत इवेंट के क्वार्टर फाइनल में नॉकआउट हो गई। भारत की ओर से केवल ज्योति सुरेखा ही व्यक्तिगत इवेंट में कोई मेडल जीत सकी हैं। व्यक्तिगत मेडल जीतने में अन्य सभी तीरंदाज असफल रहे।

Asia Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज, वर्ल्ड कप स्कवॉड भी हो सकता है घोषित

Archery World Cup में ये हैं हमारे मेडल विजेता

पुरुषों की कंपाउंड टीम में स्वर्ण पदक: ओजस प्रवीण देवतले, प्रथमेश जावकर और अभिषेक वर्मा

महिला कंपाउंड टीम में स्वर्ण पदक: अदिति गोपीचंद स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परनीत कौर

पुरुषों की रिकर्व टीम में कांस्य पदक: धीरज बोम्मदेवरा, अतानु दास और तुषार प्रभाकर शेल्के

महिला रिकर्व टीम में कांस्य पदक: भजन कौर, अंकिता भक्त और सिमरनजीत कौर

महिला व्यक्तिगत कंपाउंड में कांस्य पदक: ज्योति सुरेखा वेन्नम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here