Archery : पेरिस के लिए भारतीय महिला तीरंदाजी टीम का खत्म होगा वीजा का इंतजार!!

1057
Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी(Archery) टीम का ओलंपिक में खेलने का सपना जल्द साकार हो सकता है, क्योंकि फ्रांस ने एक बार फिर से वीजा की स्वीकृति के लिए पासपोर्ट मांगे हैं और टीम 5 जून को पेरिस के लिए रवाना हो सकती है। उसे पेरिस में 21 से 27 जून तक होने वाले विश्व कप के अंतिम चरण तीन में भाग लेना है, जो अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट है।

Asian Boxing Championship: अमित पंघाल और शिव थापा फाइनल में पहुंचे

पहले टीम को नहीं दिया वीजा 

पहले टीम को वीजा नहीं दियाथा, जिसके बारे में एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने फ्रांस के उच्चायोग में वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। हमारा अभी वीजा स्वीकृत नहीं किया गया। भारत ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश और नेपाल के भी तीरंदाजों के वीजा स्वीकार नहीं किए गए थे।’

Tokyo Olympic : पहलवान सोनम बड़े भाई के साथ कर रहीं प्रैक्टिस

फ्रांस ने दोबारा शुरू की वीजा देने की प्रक्रिया

इस मामले में भारतीय तीरंदाजी संघ ने विश्व तीरंदाजी संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण से मदद मांगी थी, जिसमें विदेश मंत्रालय भी बीच में कूद पड़ा। उसने भी भारतीय तीरंदाजों का वीजा देने की गुहार लगाई। इस प्रकार हुई बातचीत के बाद फ्रांस ने दोबारा प्रक्रिया करना शुरू कर दिया है।

Badminton: सायना नेहवाल और श्रीकांत का Tokyo Olympic खेलने का टूटा सपना

भारतीय तीरंदाजों को क्वारैंटाइन के दौरान प्रैक्टिस करने की मिले सुविधा  

अधिकारी ने कहा, ‘हमें हाल ही में उच्चायोग से जानकारी मिली है कि वीजा के लिए एक बार फिर से नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। शुक्रवार को हमने 16 तीरंदाजों और सात कोचों व अधिकारियों के पासपोर्ट वीजा की प्रक्रिया के लिए सौंप दिए हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पांच जून को हम पेरिस के लिए रवाना सकते हैं। टिकट बुक हो चुके हैं और उम्मीद है कि हमें वीजा मिल जाएगा, लेकिन निश्चित नहीं कह सकते हैं।’ भारतीय तीरंदाजी संघ चाहता है कि तीरंदाजों को वीजा मिलने के बाद उन्हें 10 दिन के क्वारैंटाइन के दौरान अभ्यास करने की सुविधा भी मिले।

Share this…

Leave a Reply