Archery : तीरंदाजों को विश्व कप में खेलने का मिले अवसर – तीरंदाजी संघ

1203
Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय महिला तीरंदाजों का बतौर टीम ओलंपिक में खेलने का सपना अब तीरंदाजी की सर्वोच्च संस्था वर्ल्ड आर्चरी (World Archery) और पेरिस विश्व कप आयोजन समिति ही पूरा कर सकती है।

Boxing : Asian Boxing Championship में भारत के 12 पदक पक्के 

भारतीय तीरंदाजों का वीजा देने की गुहार

वर्ल्ड आर्चरी के हस्तक्षेप के बाद आयोजन समिति ने भी भारतीय तीरंदाजों की भागीदारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यही नहीं फ्रांस की ओर से भारत में फैले कोरोना के चलते छोटी अवधि का वीजा देने से इंकार किए जाने के बाद विदेश मंत्रालय भी बीच में कूद पड़ा है। उसने भी भारतीय तीरंदाजों का वीजा देने की गुहार लगाई है।

Tennis : दो साल बाद पेरिस में वापसी करेंगे Roger Federer

आयोजन समिति की कोशिशें जारी 

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) के लिए पुरुष टीम और दीपिका कुमारी कोटा हासिल कर चुके हैं, लेकिन महिला टीम को ओलंपिक में खेलने के लिए पेरिस विश्व कप में कोटा हासिल करना होगा। फ्रांस के इनकार के बाद उसकी भागीदारी पर ही तलवार लटक गई है। AAI के एक पदाधिकारी के अनुसार टीम को विश्व कप में खिलाने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं। वर्ल्ड आर्चरी और आयोजन समिति से बात चल रही है। पहले यह प्रस्ताव रखा गया कि भारतीय तीरंदाजों को 10 दिनों का क्वारैंटाइन किसी अन्य देश में कराया जा सकता है, लेकिन इस पर अंतिम राय नहीं बन पाई।

Tennis : दो साल बाद पेरिस में वापसी करेंगे Roger Federer

पेरिस के बाहर भारतीय टीम के क्वारैंटाइन का प्लान 

अब आयोजन समिति ने फ्रांस में ही पेरिस के बाहर भारतीय टीम के 10 दिन के क्वारैंटाइन का प्लान बनाया है। आयोजन समिति भी अपने देश को लिखने जा रही है कि ओलंपिक क्वालिफाइंग को देखते हुए भारतीय टीम को वीजा दिया जाए।तीरंदाजों को पेरिस विश्व कप में नहीं खेलने दिया जाता है तो टोक्यो में पुरुष टीम के साथ दीपिका कुमारी को ही खेलना पड़ेगा। पेरिस के लिए महिला टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त, कोमालिका बारी और मधु वेदवान का चयन किया गया है। ओलंपिक में टीम में तीन सदस्यीय टीम खेलेगी।

 

Share this…

Leave a ReplyCancel reply