AFI के चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष एके मेंदिरत्ता का CORONA से निधन

0
573

नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) के मेडिकल आयोग के अध्यक्ष अरुण कुमार मेंदिरत्ता का कोरोना (CORONA) महामारी से जुड़ी जटिलताओं के कारण शुक्रवार को यहां अस्पताल में निधन हो गया। मेंदिरत्ता को भारतीय दल के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए जाना था।

IPL 2021 के बचे हुए मैचों के लिए BCCI के CEO ने बनाया ये प्रस्ताव

मेंदिरत्ता ने डोपिंग के खिलाफ AFI की लड़ाई की अगुवाई की 

AFI ने मेंदिरत्ता के निधन पर शोक जताया है, जो 25 साल से अधिक से एशियाई एथलेटिक्स संघ के भी सदस्य थे। AFI अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने आयु धोखाधड़ी और डोपिंग के खिलाफ AFI की लड़ाई की अगुआई की। हमारी ‘नो-नीडल’ नीति में भी उनकी अहम भूमिका रही।  उन्होंने कहा कि मृदुभाषी और मिलनसार डॉ. मेंदिरत्ता की कमी एथलेटिक्स समुदाय को खलेगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Tokyo Olympic में नहीं खेल पाएंगे ट्राइ जंप चैंपियन क्रिस्टियन टेलर

IOA ने ओलंपिक के लिए मेंदिरत्ता को बनाया था मुख्य चिकित्सा अधिकारी

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए मेंदिरत्ता को मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया था। भारतीय टीमों के साथ दुनिया भर की यात्रा करने वाले और बेहद सम्मानित मेंदिरत्ता खेलों में अपने लंबे करियर के दौरान विभिन्न विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक मे भारतीय दल के साथ जा चुके हैं।

IPL 2021 के बचे हुए मैचों के लिए चर्चा, जानिए ECB और BCCI ने क्या जवाब दिया 

मेंदिरत्ता की निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद किया जाएगा

IOA ने ट्विटर पर उनके निधन पर शोक जताया। IOA ने ट्वीट किया कई खेलों में भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आईओए के मेडिकल आयोग के सदस्य और AFI के मेडिकल आयोग के अध्यक्ष के असामयिक निधन की खबर सुनकर हमें बेहद दुख है। IOA ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह एशियाई एथलेटिक्स और भारतीय खेलों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे तीन दशक से अधिक समय से खेल चिकित्सा और डोपिंग नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। आयु धोखाधड़ी और डोपिंग उल्लंघन के खिलाफ सक्रिय अभियान चलाने के लिए मेंदिरत्ता का काफी सम्मान किया जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here