Advertisement
HomeRajasthanAsia Cup Wushu : बेटियों ने बढ़ाया मान, महक ने चीन में...

Asia Cup Wushu : बेटियों ने बढ़ाया मान, महक ने चीन में जीता सिल्वर, जाहन्वी-नीतिका ने दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

जयपुर। Asia Cup Wushu : चीन में आयोजित एशिया कप वुशू प्रतियोगिता में राजस्थान की महक शर्मा ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। 2 से 7 जुलाई तक चीन के जिलिन में आयोजित इस टूर्नामेंट में प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल सहित 3 पदक जीते। राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने बताया कि महक शर्मा ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। जबकि 56 किलोग्राम भार वर्ग में जाहन्वी और 65 किलोग्राम भारवर्ग में नीतिका बंसल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

वुशू कोच राजेश टेलर ने बताया कि Asia Cup Wushu में फाइनल मुकाबले में महक को चीन की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। वहीं जान्हवी को सेमीफाइनल में हांगकांग आअैर नीतिका को वियतनाम की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा, अन्यथा मेडल का रंग बदल सकता था।

तीनों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर राजस्थान Wushu संघ के मुख्य संरक्षक विनोद सिंह शेखावत, संरक्षक राजाराम मील और गोपाल सैनी, राजकुमार शर्मा, भगवान सहाय जाटवा, केसी घुमरिया, ममता वर्मा, विजय सिंह शेखावत सहित राजस्थान वुशू संघ के तमाम पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

इन्हें भी पढ़ें-

Wimbledon 2025: टेलर फ्रिट्ज पहली बार सेमीफाइनल में, अब कार्लोस अल्काराज से होगा सामना

Wrestling : भारतीय कुश्ती को बड़ा झटका, ओलंपियन महिला रेसलर रीतिका हुड्डा डोप टेस्ट में फेल, निलंबित किया

Share this…
Vikas Sharma
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments