Paris Olympics 2024 का भव्य शुभारंभ, सीन नदी की लहरों पर लहराया तिरंगाा

0
474
Paris Olympics Opening Ceremony 2024, Indian flag wave on the waves of Seine river

पेरिस। Paris Olympics का शुभारंभ हो गया है। सीन नदी की लहरों पर कश्तियों पर सवार खिलाड़ियों ने परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा लिया। ये पहला मौका था जबकि ओलंपिक खेलों की परेड ऑफ नेशंस का आयोजन मुख्य स्टेडियम के बाहर किया गया। नदी के किनारे करीब 3 लाख लोग इस आयोजन के गवाह बने। पॉप स्टार लेडी गागा, आया नाकामुका और सेलीन डायोन की मनमोहक प्रस्तुतियों और एफिल टावर पर कमाल के लेजर लाइट ने सेरेमनी को यादगार बना दिया। बारिश की फुहारों ने इस पर चार चांद भी लगा दिए।

6 KM लंबी परेड ऑफ नेशंस में 206 देशों के 6500 से ज्यादा के एथलीट्स ने 94 बोट पर सवार होकर हिस्सा लिया। सबसे पहले ग्रीस का दल आया, क्योंकि इसी देश में मॉर्डन ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत हुई थी। दूसरे नंबर पर रिफ्यूजी टीम आई। भारतीय दल 84वें नंबर पर आया। इसमें पीवी सिंधु और अचंता शरत कमल तिरंगा थामे नजर आए। सबसे अंत में मेजबान फ्रांस का दल आया। भारत के 117 खिलाड़ी इन खेलों में भाग ले रहे हैं जिनमें 47 महिलाएं हैं।

रात 2:25 बजे खिलाड़ियों की शपथ के बाद फ्रांस की संस्कृति के प्रतीक एफिल टॉवर पर लेजर लाइट शो हुआ। ओलिंपिक मशाल फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ियों से होते हुए आगे बढ़ीजो फ्रांस के लीजेंड जिनेदिन जिदान, टेनिस दिग्गज राफेल नडाल, धावक एथलीट कार्ल लुईस से फ्रांस के ओल्डेस्ट लिविंग ओलिंपिक चैंपियन 100 साल के साइकिल चालक चार्ल्स कॉस्टे के पास पहुंची। फिर सेलीन डियोन की सुरीली आवाज के साथ हॉट बलून ने उड़ान भरी। इसी के साथ पेरिस ने 100 साल बाद ओलिंपिक खेलों का अद्भुत स्वागत किया।

Paris Olympics ओपनिंग सेरेमनी के खास लम्हे…

– पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 12 थीम पर किया गया। हर थीम के जरिए एक मैसेस दिया गया। इनमें 18वीं सदी की फ्रांसीसी क्रांति शामिल रही।

– सीन नदी के पानी से ऐतिहासिक फ्रांसीसी महिलाओं की स्वर्ण प्रतिमाएं उभरीं। इनमें लेखिका सिमोन डी बोवुआर और राजनीतिज्ञ सिमोन वेल जैसी हस्तियां शामिल हैं।

– सेरेमनी में वीडियो गेम निंजा जैसा दिखने वाला एक मिस्टीरियस मैन आकर्षण का केंद्र रहा। वे इमारतों की छतों पर करतब दिखाता रहा।

– ओलंपिक सॉन्ग की प्रस्तुति के बाद एक हार्सवुमन ओलिंपिक ध्वज लेकर आई, जिसे सभी देशों के ध्वजवाहकों ने सलामी दी। फिर रात 2.25 बजे खिलाड़ियों ने शपथ ली। यहां फ्रांस के राष्ट्रपति ने खेलों के आगाज का ऐलान किया।

Paris Olympics गेम्स की अधिकृत शुरुआत के बाद फ्रांस की संस्कृति के प्रतीक एफिल टॉवर पर लेजर लाइट शो हुआ।

– अमेरिका की पॉप स्टार लेडी गागा ने एक फ्रांसीसी कैबरे क्लासिक किया। वहीं, फ्रांसीसी पॉप स्टार नाकामुरा ने परफॉरमेंस के जरिए फ्रेंच भाषा के बारे में बताया।