Paris Diamond League: नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम; पिछली हारों का बदला चुकता; हासिल किया खिताब

977
Paris Diamond League Neeraj Chopra clinches first Diamond League victory in two years, latest sports update
Advertisement

पेरिस। Paris Diamond League: दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर से ज्यादा का थ्रो किया था। इसके बाद भी वह पहला स्थान हासिल नहीं कर पाए थे और दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। अब फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक इवेंट में पहला स्थान हासिल किया है। नीरज चोपड़ा ने अपना पहला थ्रो 88.16 मीटर का किया था। यह अंत तक इवेंट का सबसे लंबा थ्रो रहा। दूसरे प्रयास में नीरज ने 85.10 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद वह लगातार तीन बार फाउल कर बैठे। छठे और आखिरी प्रयास में वह भाले को सिर्फ 82.89 मीटर ही दूर फेंक पाए। इसके बाद भी नीरज ने पेरिस डायमंड लीग के भाला फेंक इवेंट को अपने नाम करने में सफलता हासिल की।

नीरज चोपड़ा के तीन थ्रो रहे फाउल

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर का थ्रो फेंका, जो उनका Paris Diamond League 2025 में सर्वश्रेष्ठ थ्रो साबित हुआ। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 85.10 मीटर का थ्रो फेंका। फिर अगले तीन थ्रो उनके फाउल साबित हुए। छठे थ्रो में उन्होंने 82.89 मीटर दूर भाला फेंका। जूलियन वेबर इतनी दूर जैवलिन नहीं फेंक सके। उनका पेरिस डायमंड लीग 2025 में सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.10 का रहा। इसी वजह से उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। लेकिन वेबर का एक भी थ्रो फाउल नहीं गया। तीसरा स्थान ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा ने हासिल किया। उन्होंने 86.62 मीटर का थ्रो फेंका।

IND vs ENG : यशस्वी के बाद शुभमन गिल ने भी जड़ी सेंचुरी, पहले दिन भारत का स्कोर 359/3

नीरज ने पिछली दोनों हार चुकाया बदला

जूलियन वेबर ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा को हराया था, जिसमें वेबर ने आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया था। चोपड़ा 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 31 साल के वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी चोपड़ा को हराया था। वेबर ने 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था। अब Paris Diamond League में नीरज ने मिली इन दोनों का हार का बदला भी चुका दिया है।

IND vs ENG 1st Test : यशस्वी ने ठोका धमाकेदार शतक, शुभमन की फिफ्टी, भारत मजबूत स्थिति में, स्कोर-2/209

इस जीत से मेडल नहीं मिलता

डायमंड लीग में जीत हासिल करने पर कोई मेडल नहीं मिलता है। हर स्थान पर रहने वाले एथलीट को पॉइंट मिलते हैं। इसी पॉइंट के आधार पर साल के अंतिम डायमंड लीग में जगह मिलती है। वहां फाइनल होता है। नीरज के अभी तक 15 पॉइंट हैं और जूलियन वेबर के साथ वह संयुक्त रूप से पहले नंबर पर चल रहे हैं। इस जीत का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि नीरज ने पिछले साल ओलंपिक खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए Paris Diamond League में भाग नहीं लिया था। ओलंपिक में उन्होंने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था।

SL vs BAN: ड्रॉ की ओर बढ़ रहा पहला टेस्ट; चौथे दिन बांग्लादेश को 187 रनों की बढ़त

Paris Diamond League 2025 में नीरज का प्रदर्शन

पहला प्रयास: 88.16 मीटर

दूसरा प्रयास: 85.10 मीटर

तीसरा प्रयास: फाउल

चौथा प्रयास: फाउल

पांचवां प्रयास: फाउल

छठा प्रयास: 82.89 मीटर

Share this…