मुंबई। BCCI : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को उसका नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व घरेलू क्रिकेटर मिथुन मन्हास (Mithun Manhas) रविवार को मुंबई में हुई बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा – “मिथुन मन्हास अब आधिकारिक रूप से बीसीसीआई के अध्यक्ष बन गए हैं।”
Asia Cup Final : अभिषेक शर्मा के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, चाहिए सिर्फ 6 छक्के
क्रिकेट सफर की शुरुआत जम्मू-कश्मीर से
मन्हास (Mithun Manhas) ने अपने क्रिकेट करियर की नींव जम्मू-कश्मीर से रखी। उन्होंने राज्य की अंडर-15, अंडर-16 और अंडर-19 टीमों का प्रतिनिधित्व किया।साल 1995 में अंडर-19 स्तर पर उन्होंने लगभग 750 रन बनाकर पूरे देश में सर्वाधिक स्कोरर का खिताब अपने नाम किया। युवा स्तर पर शानदार प्रदर्शन की बदौलत वे नॉर्थ जोन टीम में चुने गए और धीरे-धीरे जूनियर क्रिकेट में पहचान बनाने लगे।
IND vs PAK Final : एशिया कप फाइनल में इन खिलाड़ियों में दिखेगा रोमांचक संघर्ष
दिल्ली क्रिकेट में नई शुरुआत
12वीं कक्षा पूरी करने के बाद मन्हास महज 17 साल की उम्र में दिल्ली पहुंचे। उन्होंने यहां के प्रीमियर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, जहां उस समय वीरेंद्र सहवाग और आशीष नेहरा जैसे बड़े खिलाड़ी खेलते थे।
दिल्ली में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें पहले भारत की अंडर-19 नेशनल टीम में जगह मिली और फिर 1996 में दिल्ली रणजी टीम में चुना गया। हालांकि, उस साल उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अगले वर्ष 1997 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया।
BCCI President: ‘दादा को टाटा’, अब रोजर बिन्नी बोर्ड के नए आलाकमान
Asia Cup 2025: कौन बनेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट? चार खिलाड़ी दावेदार
रणजी ट्रॉफी में कप्तान और चैंपियन
दिल्ली की रणजी टीम में मन्हास (Mithun Manhas) ने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में खुद को साबित किया। 2001-02 सीजन में उन्होंने 1000 से ज्यादा रन बनाए और टॉप स्कोरर्स में शामिल हुए। 2006 से 2008 तक वे दिल्ली रणजी टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में ही दिल्ली ने 2007-08 सीजन की रणजी ट्रॉफी जीतकर 16वां खिताब हासिल किया।
IND vs PAK: फाइनल से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, अभिषेक-हार्दिक और तिलक चोटिल; आई बड़ी अपडेट
IPL में भी आजमाया हाथ
रणजी में लगातार अच्छे प्रदर्शन का फायदा उन्हें आईपीएल में मिला।
-
2008 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स से डेब्यू किया।
-
2011 में वे पुणे वॉरियर्स इंडिया का हिस्सा बने।
-
2015 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में शामिल किया।
2017 में सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मन्हास ने कोचिंग की राह चुनी। वे किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे। बाद में वे गुजरात टाइटंस से भी जुड़े।
IND vs SL: ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच, सांसें थमा देने वाली रही एक-एक गेंद
JKCA में प्रशासनिक जिम्मेदारी
सिर्फ खिलाड़ी और कोच ही नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रशासक के रूप में भी मन्हास (Mithun Manhas) ने योगदान दिया। साल 2023 में उन्हें जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में क्रिकेट ऑपरेशंस डायरेक्टर नियुक्त किया गया। यहां उन्होंने घरेलू ढांचे को मजबूत करने और नए खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।