FISU World University Games 2025 का उद्घाटन आज, 300 भारतीय एथलीट लगाएंगे मेडल्स पर दांव

798
FISU World University Games 2025 inauguration today, 300 Indian athletes will participate, latest sports update
Advertisement

नई दिल्ली। FISU World University Games 2025 (वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025) का आज से आगाज होने जा रहा है। भारतीय समयानुसार देर रात करीब 11.45 बजे उद्घाटन समारोह शुरू होगा और इसी के साथ करीब 300 भारतीय छात्र-एथलीट्स इन गेम्स में अपना भाग्य आजमाने उतरेंगे। इन गेम्स को यूनिवर्सिटी एथलीट्स का ओलंपिक भी कहा जाता है। हर 2 साल में आयोजित होने वाले इन गेम्स में इस बार करीब 150 देशों के 9200 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 में

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स (World University Games) में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 चेंगदू गेम्स में आया था। इन गेम्स में भारत ने 11 गोल्ड मेडल सहित कुल 26 मेडल जीते थे। जिनमें 5 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। शूटिंग इवेंट में भारत ने सर्वाधिक 14 मेडल जीते थे, जिनमें 8 गोल्ड भी थे। पदक धारियों में ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 4 मेडल जीते थे। जबकि मनु भाकर ने पिस्टल इवेंट्स् में 2 गोल्ड जीते। इनके अलावा ज्योति याराजी, अमलान बोरगोहेन और प्रियंका गोस्वामी भी मेडलिस्ट में शामिल थे। आज ये सभी शूटर्स दुनिया में भारत के टॉप शूटर्स के तौर पर खेल रहे हैं।

Divya Kakran: साइना नेहवाल के बाद रेसलर दिव्या काकरान का तलाक, लिखी भावुक पोस्ट

6 शहरों में में होगा आयोजन – FISU World University Games 2025 का आयोजन जर्मनी के 6 शहरों के 23 ग्राउंड्स पर किया जाएगा। इन शहरों में बोखुम, डुइसबर्ग, एस्सेन, मुलहेम एन डेर रूहर, हेगन और बर्लिन शामिल हैं।

SA vs NZ: त्रिकोणीय श्रृंखला का दूसरा मैच आज, अब होगा बराबरी का मुकाबला

गेम्स में इन खेलों में लगेगा मेडल पर दांव

तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फेंसिंग, बास्केटबॉल, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स, डाइविंग, जूडो, रिदमिक जिमनास्टिक्स, तैराकी, 3×3 बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, वाटर पोलोऔर रोइंग।

IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैड टीम घोषित, बशीर की जगह हुई इस गेंदबाज की वापसी

FISU World University Games 2025 का शेड्यूल

सभी मुकाबलों के समय भारतीय समयानुसार (आईएसटी) दिए गए हैं।

तारीख इवेंट शुरू होने का समय समाप्त होने का समय वेन्यू
16 जुलाई, बुधवार उद्घाटन समारोह 11:45 PM 2:45 AM डुइसबर्ग
17 जुलाई, गुरुवार रिदमिक जिमनास्टिक – व्यक्तिगत हूप और बॉल और ग्रुप 5 रिबन 2:55 PM 11:30 PM एस्सेन
17 जुलाई, गुरुवार डाइविंग – मिश्रित 3 मीटर और महिला सिंक्रोनाइज्ड 10 मीटर प्लेटफॉर्म फाइनल 11:30 PM 9:15 PM बर्लिन
17 जुलाई, गुरुवार तलवारबाजी – महिला ईपी और पुरुष साबरे व्यक्तिगत 9:25 PM 12:00 AM एस्सेन
17 जुलाई, गुरुवार तैराकी – सत्र 2 10:25 PM 10:25 PM बर्लिन
18 जुलाई, शुक्रवार रिदमिक जिमनास्टिक्स – व्यक्तिगत क्लब और रिबन और ग्रुप 3 बॉल और 2 हुप्स 2:55 PM 2:55 PM एस्सेन
18 जुलाई, शुक्रवार ताइक्वांडो – पुरुष और महिला टीम पूमसे फाइनल 2:55 PM 7:00 PM एस्सेन
18 जुलाई, शुक्रवार डाइविंग – महिला सिंक्रोनाइज्ड और पुरुष 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड फाइनल 5:50 PM 9:15 PM बर्लिन
18 जुलाई, शुक्रवार तलवारबाजी – पुरुषों की ईपी और महिलाओं की फॉइल व्यक्तिगत 9:25 PM 9:25 PM एस्सेन
18 जुलाई, शुक्रवार तैराकी – सत्र 4 9:25 PM 12:35 AM बर्लिन
19 जुलाई, शनिवार डाइविंग – टीम 3 मीटर और 10 मीटर और पुरुष प्लेटफॉर्म फाइनल 5:15 PM 8:50 PM बर्लिन
19 जुलाई, शनिवार रिदमिक जिमनास्टिक्स – अपरेट्स फाइनल 5:25 PM 10:30 PM एस्सेन
19 जुलाई, शनिवार तलवारबाजी – पुरुष फॉइल और महिला साबरे व्यक्तिगत 9:55 PM 12:05 AM एस्सेन
19 जुलाई, शनिवार तैराकी – सत्र 6 10:25 PM 1:00 AM बर्लिन
19 जुलाई, शनिवार टेबल टेनिस – पुरुष सेमीफाइनल 10:55 PM 1:30 AM एस्सेन
20 जुलाई, रविवार 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल – सेमीफाइनल, तीसरे स्थान के खेल और फाइनल 1:25 PM 10:30 PM बोचुम
20 जुलाई, रविवार बैडमिंटन – मिश्रित टीम लेयर 1 सेमीफाइनल 3:55 PM 7:30 PM मुलहेम एन डेर रुहर
20 जुलाई, रविवार टेबल टेनिस – महिला और पुरुष टीम फाइनल 5:25 PM 11:15 PM एस्सेन
20 जुलाई, रविवार तैराकी – सत्र 8 10:25 PM 10:25 PM बर्लिन
20 जुलाई, रविवार बैडमिंटन – मिश्रित टीम लेयर 1 फाइनल 10:55 PM 2:30 AM मुलहेम एन डेर रुहर
21 जुलाई, सोमवार तलवारबाजी – पुरुषों की ईपी और महिलाओं की फॉइल टीम 6:25 PM 9:30 PM एस्सेन
21 जुलाई, सोमवार डाइविंग – महिलाओं की 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड फाइनल 6:55 PM 8:20 PM बर्लिन
21 जुलाई, सोमवार वॉलीबॉल – महिला सेमीफाइनल 8:25 PM 1:00 AM बर्लिन
21 जुलाई, सोमवार तैराकी – सत्र 10 10:25 PM 1:05 AM बर्लिन
22 जुलाई, मंगलवार आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स – पुरुषों की प्रतियोगिता का पहला दिन 1:25 PM 1:15 AM एस्सेन
22 जुलाई, मंगलवार डाइविंग – पुरुषों की 1 मीटर स्प्रिंगबोर्ड फाइनल 5:55 PM 7:30 PM बर्लिन
22 जुलाई, मंगलवार एथलेटिक्स – सत्र 2 7:25 PM 1:30 AM बोचुम
22 जुलाई, मंगलवार तैराकी – सत्र 12 10:25 PM 1:15 AM बर्लिन
23 जुलाई, बुधवार आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स – पुरुषों की प्रतियोगिता का दूसरा दिन 1:25 PM 1:15 AM एस्सेन
23 जुलाई, बुधवार डाइविंग – महिलाओं की 1 मीटर, पुरुषों की सिंक्रोनाइज्ड 3 मीटर और मिश्रित 10 मीटर फाइनल 1:15 AM 8:10 PM बर्लिन
23 जुलाई, बुधवार एथलेटिक्स – सत्र 4 9:00 PM 1:40 AM बोचुम
23 जुलाई, बुधवार तैराकी – सत्र 14 10:25 PM 12:55 AM बर्लिन
24 जुलाई, गुरुवार आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स – महिला प्रतियोगिता 1:25 PM 1:45 AM एस्सेन
24 जुलाई, गुरुवार टेबल टेनिस – पुरुष और महिला एकल सेमीफाइनल और फाइनल 1:25 PM 6:00 PM एस्सेन
24 जुलाई, गुरुवार वाटर पोलो – पुरुष और महिला सेमीफाइनल 4:10 PM 11:15 PM डुइसबर्ग
24 जुलाई, गुरुवार एथलेटिक्स – सत्र 6 8:35 PM 2:05 AM बोचुम
25 जुलाई, तीरंदाजी – कंपाउंड टीम फाइनल 12:25 PM 4:25 PM एस्सेन
25 जुलाई, शुक्रवार टेनिस – सभी डबल्स फाइनल और पैरा टेनिस 1:25 PM 8:05 PM एस्सेन
25 जुलाई, शुक्रवार आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स – पुरुषों का ऑल अराउंड फाइनल 4:25 PM 4:25 PM एस्सेन
25 जुलाई, शुक्रवार तीरंदाजी – रिकर्व टीम फाइनल 5:55 PM 9:55 PM एस्सेन
25 जुलाई, शुक्रवार जूडो – फाइनल (विभिन्न भार वर्ग) 8:25 PM 11:30 PM एस्सेन
25 जुलाई, शुक्रवार एथलेटिक्स – सत्र 8 8:35 PM 1:30 AM बोचुम
25 जुलाई, शुक्रवार आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स – महिलाओं का ऑल अराउंड फाइनल 10:25 PM 1:30 AM एस्सेन
25 जुलाई, शुक्रवार बास्केटबॉल – महिला फाइनल 11:25 PM 1:45 AM एस्सेन
26 जुलाई, शनिवार एथलेटिक्स – हाफ मैराथन 11:25 AM 1:50 PM बोचुम
26 जुलाई, शनिवार तीरंदाजी – रिकर्व व्यक्तिगत सेमीफाइनल और फाइनल 12:25 PM 3:20 PM एस्सेन
26 जुलाई, शनिवार आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स – अपरेट्स फाइनल 1 4:25 PM 8:30 PM एस्सेन
26 जुलाई, शनिवार बीच वॉलीबॉल – कांस्य और स्वर्ण पदक मैच 4:40 PM 9:15 PM डुइसबर्ग
26 जुलाई, शनिवार तीरंदाजी – कंपाउंड व्यक्तिगत सेमीफाइनल और फाइनल 5:55 PM 9:00 PM एस्सेन
26 जुलाई, शनिवार आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स – अपरेट्स फाइनल 2 9:25 PM 1:30 AM एस्सेन
26 जुलाई, शनिवार एथलेटिक्स – सत्र 10 8:50 PM 1:50 AM बोचुम
26 जुलाई, शनिवार बास्केटबॉल – पुरुष फाइनल 11:25 PM 1:45 AM एस्सेन
27 जुलाई, रविवार एथलेटिक्स – 20 किमी रेस वॉक 11:25 AM 1:50 PM बोचुम
27 जुलाई, रविवार रोइंग – फाइनल 11:55 AM 6:10 PM डुइसबर्ग
27 जुलाई, रविवार एथलेटिक्स – सत्र 11 1:50 PM 6:10 PM बोचुम
27 जुलाई, रविवार समापन समारोह 9:30 PM

Share this…