जयपुर में शटलर्स का मेला, आर डी बाहेती जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

896
Advertisement

जयपुर। Badminton : राजधानी में युवा शटलर्स का मेला लगा हुआ है। मौका है सोमवार से शुरू हुई आर डी बाहेती जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का। एसएमएस इंडौर बैडमिंटन हॉल पर आरडी बाहेती चौरिटेबल ट्रस्ट जयपुर जिला ओपन बैडमिंटन चौंपियनशिप में करीब 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। Badminton टूर्नामेंट का उद्घाटन स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉक्टर नीरज के पवन, आरडी बाहेती तथा प्रदीप बाहेती द्वारा किया गया।

जिला सचिव मनोज दसोत और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री अतुल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन कुल 515 एंट्री आई थीं। जिनमें से 475 खिलाड़ि ने 313 मैच खेले।

kabaddi : बीच कबड्डी में राजस्थान पुरुष टीम बनी उपविजेता, आंध्र चैंपियन

पहले दिन अंडर-15, अंडर-17 और सीनियर के गर्ल्स और बॉयज के मुकाबले हुए। अंडर- 15 के क्वालिफाइंग राउंड के मैच लक्ष्य देवंदा, विकास कुमार, आरव, जीतकर अभिषेक समी चौधरी, अर्शदीप मिश्रा, यशराज, युवराज सिंह, काव्य मनवानी, देव चौधरी, दिवांशु गगन, साक्षात बीजारणिया, अभिनव चौधरी, कीर्तिराज, अर्जुन विजयवर्गीय तथा सिद्धांत जीतकर मेन राउंड में पहुंचे।

वही अंडर- 15 लड़कियों में दो राउंड जीतने के बाद सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अंडर-15, अंडर-17 व सीनियर अगले राउंड में पहुंचीं। मंगलवार को अंडर 15, अंडर 17, व सीनियर वर्ग के महिला व पुरुष वर्ग के क्वालिफाइंग और क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।

Share this…