Advertisement
जयपुर। Rajasthan Korfball Association : नरेश शर्मा राजस्थान कोर्फ-बॉल संघ के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। राजस्थान कोर्फबॉल संघ की साधारण सभा की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा ने सर्वसम्मति से संघ की नवीन कार्यकारिणी को निर्वाचित घोषित किया। चुनावों में राजस्थान ओलंपिक संघ की ओर से राहुल तंवर पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
T20 WC 2026 में इटली की एंट्री, पहली बार किया क्वालीफाई, रच दिया इतिहास
Rajasthan Korfball Association : ये है नवीन कार्यकारिणी
क्रम संख्या | पद | नाम |
---|---|---|
1 | अध्यक्ष | नरेश शर्मा |
2 | उपाध्यक्ष | भूराराम चौधरी |
3 | उपाध्यक्ष | मोहम्मद इशाक |
4 | सचिव | परसराम शर्मा |
5 | कोषाध्यक्ष | सरस्वती देवी |
6 | सह-सचिव | मोहम्मद सराजुद्दीन |
7 | सह-सचिव | देवेंद्र सिंह |
8 | सलाहकार | राजेश शर्मा |
9 | प्रचार सचिव | दिनेश सैनी |
10 | कार्यकारी सदस्य | राकेश कुमार सैनी |
11 | कार्यकारी सदस्य | अनुराग कुमावत |
12 | कार्यकारी सदस्य | शिवानंद मिश्रा |
13 | कार्यकारी सदस्य | राहुल कुमार गुप्ता |
14 | कार्यकारी सदस्य | नितिन कुमार शर्मा |
15 | कार्यकारी सदस्य | मुकेश कुमार सैनी |
इंद्र प्रकाश टिक्कीवाल होंगे सीईओ
साधारण सभा की बैठक में इंद्र प्रकाश टिककीवाल को राजस्थान कोर्फबॉल संघ का नया सीईओ बनाया गया है। इसके अलावा सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन के पद पर प्रेमचंद सैनी और रेफरी बोर्ड चेयरमैन के पद पर नेमी चंद सैनी को नियुक्त किया गया है।