Jaipur Sports : जियाना ने स्टेट कलारी प्रतियोगिता में किया कमाल, गोल्ड सहित दो पदक जीते

566

जयपुर। Jaipur Sports : बरकत नगर निवासी एवं केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1, जयपुर की होनहार छात्रा जियाना पालीवाल ने हाल ही में जयपुर में आयोजित स्टेट कलारी प्रतियोगिता में अपने दमदार प्रदर्शन से गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल पदक जीतकर शहर, विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया।

सिर्फ 5 वर्ष की उम्र से ही जियाना अशोक स्पोर्ट्स अकादमी में कराटे और कलारी की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण ले रही हैं। अकादमी के सेंसई अशोक पारीक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जियाना ने अपनी तेज़ रफ्तार, सटीकता और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। जियाना ने हाई किक और चुवाडूकल तकनीक में ये दोनों पदक जीते।

Sports: क्रीड़ा भारती ने लिया खेलों के भारतीय स्वरूप को बचाने का संकल्प, किया खेल संस्कृति के पुनर्जागरण का आह्वान

जियाना के पिता कमल पालीवाल ने बताया कि उनकी बेटी अब तक कई जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि जियाना का लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है। उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता का राज है।

जियाना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और विद्यालय को दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती देता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन भी सिखाता है। वह चाहती हैं कि अधिक से अधिक बच्चे खेलों में भाग लें और अपने सपनों को साकार करें।

Share this…