बीजिंग। Women’s Hockey Asia Cup: चीन के हांगझोउ में चल रहे महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है। अब भारतीय महिला हॉकी टीम ने सुपर-फोर के अपने पहले मैच में कोरिया को 4-2 से शिकस्त दी है। भारतीय महिला प्लेयर्स ने गेंद को ज्यादातर समय अपने पास रखा और विरोधी टीम को छकाए रखा। भारत के लिए वैष्णवी विठ्ठल फाल्के (दूसरे मिनट), संगीता कुमारी (33वें मिनट), लालरेमसियामी (40वें मिनट) और रुतुजा ददासो पिसल (59वें मिनट) ने गोल दागे। कोरिया की ओर से दोनों गोल यूजिन किम (33वें और 53वें मिनट) ने किए।
Hockey Asia Cup : सुपर-4 में भारत-कोरिया मैच 2-2 से ड्रॉ, मौके चूकना इंडिया को पड़ा भारी
A performance to remember! 🌟
Sangita Kumari’s brilliance earns her the 𝐏𝐥𝐚𝐲𝐞𝐫 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐌𝐚𝐭𝐜𝐡 award in India’s 4-2 win over Korea.#HockeyIndia #IndiaKaGame #WomensAsiaCup2025 pic.twitter.com/iKZZnDn19i
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 10, 2025
चीन के खिलाफ आसान नहीं चुनौती
भारत अपने अगले मैच में चीन से भिड़ेगा। Women’s Hockey Asia Cup का यह मैच उसके लिए बिल्कुल आसान नहीं रहेगा। सविता पूनिया की अनुपस्थिति में गोलकीपर की भूमिका निभा रही बिचू देवी खारीबाम भारत के लिए नंबर एक विकल्प रही हैं। बांसुरी सोलंकी को थाईलैंड और सिंगापुर के खिलाफ मौका मिला लेकिन बिचू देवी ने जापान के खिलाफ चारों क्वार्टर खेले और आगे भी बड़े मुकाबलों में यही स्थिति हो सकती है। हालांकि इससे पहले भारत को कोरिया के खिलाफ मैच की शुरुआत में ही पेनाल्टी कॉर्नर मिला और वैष्णवी ने उदिता के शॉट को कोरियाई गोलकीपर द्वारा रोके जाने के बाद रिबाउंड पर गोल दागा। कोरिया के असफल रिव्यू के बाद भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम गोल करने से चूक गई। इसके बाद कोरिया को भी कई पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे इन मौकों का फायदा नहीं उठा पाए।
RCA : U-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जालौर ने धौलपुर को 40 रन से हराया
रुतुजा के गोल ने की जीत सुनिश्चित
Hockey Asia Cup 2025 : चीन को 7-0 से रौंद कर फाइनल में भारत, कोरिया से होगी भिड़ंत
Women’s Hockey Asia Cup के इस मुकाबले में कोरिया को पहले क्वार्टर के अंत में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन बिचू देवी ने शानदार बचाव करते हुए भारत की बढ़त बरकरार रखी। बाइसवें मिनट में मुमताज की रिवर्स हिट को कोरियाई गोलकीपर ने रोक दिया। हॉफ टाइम के बाद खेल शुरू होते ही संगीता के मैदानी गोल से भारत ने बढ़त दोगुनी कर दी। भारत की खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि कोरिया ने किम के पेनाल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से खाता खोला। इसके बाद लालरेमसियामी ने 40वें मिनट में मैदानी गोल करके भारत की बढ़त 3-1 कर दी। कोरिया ने 53वें मिनट में किम के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से स्कोर 2-3 किया लेकिन 59वें मिनट में रुतुजा ने रिबाउंड पर गोल करके भारत की 4-2 से जीत सुनिश्चित की।