Home Hockey Women’s Asia Cup: जापान ने भारत को 2-0 से दी मात 

Women’s Asia Cup: जापान ने भारत को 2-0 से दी मात 

0

नई दिल्ली। गत चैंपियन भारत को महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट (Women’s Asia Cup Hockey Tournament) में पूल ए के दूसरे मैच में जापान के हाथों उलटफेर का सामना करना पड़ा। रविवार को यहां खेले गए मैच में भारत को एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता जापान के हाथों 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जापान ने नागा यूरी (दूसरे मिनट) और साकी तनाका (42वें मिनट) के गोल से भारतीयों को चौंका दिया।

IPL 2022, Mega Auction: केएल राहुल-हार्दिक बने कप्तान, लेकिन इन टीमों को अब भी कप्तान की तलाश

नागाई यूरी ने गोल करके जापान को दिलाई बढ़त 

Women’s Asia Cup Hockey Tournament के इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों को धीमी शुरुआत करना महंगा पड़ा क्योंकि जापान ने दूसरे मिनट में नागाई यूरी के गोल से बढ़त हासिल कर ली। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कार्नर हासिल किए लेकिन वे दोनों को गोल में बदलने में नाकाम रहे। जापान ने इसके बाद अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत किया और भारतीय टीम को मौके बनाने के बाद भी गोल करने से रोक दिया।

Australian Open 2022:  महिला एकल के चौथे दौर में पहुंची सिमोना हालेप

जापान ने 42वें मिनट में किया दूसरा गोल 

जापान ने इसके बाद 42वें मिनट में दूसरा गोल कर भारतीय टीम को पूरी तरह से चौंका दिया। भारतीय टीम ने इसके बाद आक्रामक खेल दिखाया और फिर से दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन खिलाड़ी इस बार भी दोनों को गोल में बदलने में नाकाम रहे।

SL VS ZIM 3rd ODI: श्रीलंका ने वनडे सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

भारत का पुल मैच आज सिंगापुर से सामना  

जापान अब पूल ए में दो मैचों में दोनों जीतकर शीर्ष पर है, जबकि भारत अपने पहले मैच में मलेशिया पर 9-0 से जीत दर्ज करने के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत का अगला पूल मैच सोमवार को सिंगापुर से होगा। दोनों पूलों से शीर्ष दो टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version