Junior Hockey World Cup की मेजबानी करेगा भारत का ये स्टेडियम

0
1063
This stadium of Odisha Will Host Junior Hockey World Cup latest sports news in hindi

भुवनेश्वर । नवंबर-दिसंबर में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2021 (Junior Hockey World Cup 2022) के लिए जगह का फैसला हो गया है। ओडिशा के भुवनेश्वर में यह विश्व कप खेला जाएगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज इसकी घोषणा की। भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक विश्व कप की मेजबानी करेगा।

गुरुवार को भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- हाल ही में हॉकी इंडिया (Hockey India) ने राज्य सरकार से संपर्क किया था और हॉकी विश्व कप का समर्थन करने के लिए कहा था। इस तरह के आयोजन के लिए इतने कम समय का नोटिस देना चिंता का विषय है।

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भी नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत

2018 में भी हॉकी विश्व कप खेला गया था

सीएम ने कहा कि, ‘ओडिशा भारतीय हॉकी की सफल यात्रा का हिस्सा बना रहेगा। हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि हम अगले 10 वर्षों के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम का समर्थन करेंगे।’ भुवनेश्वर में 2018 में भी पुरुष हॉकी विश्व कप खेला गया था। सीएम ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारतीय हॉकी की संभावनाओं को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। कलिंगा स्टेडियम में ही जनवरी 2023 में सीनियर हॉकी विश्व कप भी खेला जाएगा। यह देश में हॉकी के विकास को और गति प्रदान करेगी।

Sudirman Cup से हटी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज की जोड़ी, जानिए वजह

Junior Hockey World Cup 2022: ये 16 टीमें विश्व कप में लेंगी हिस्सा 

Junior Hockey World Cup 2022 में मेजबान भारत समेत छह यूरोप, चार एशिया, दो अफ्रीका, दो ओशिनिया और दो पैन अमेरिका की टीमें शामिल होंगी। इन 16 टीमों में से यूरोपीय की छह टीमें पहले से ही इस टुर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जर्मनी, इंग्लैंड, नीदरलैंड, स्पेन, बेल्जियम और फ्रांस की टीम पहले ही इस टुर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। भारत Junior Hockey World Cup का डिफेंडिंग चैंपियन है। पिछली बार 2016 में भारत ने लखनऊ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बेल्जियम को 2-1 से हराया था। इस बार के जूनियर पुरुष विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here