Home sports CWG 2022 Commonwealth Games Hockey से भी बाहर हुईं रानी रामपाल, चोट के कारण...

Commonwealth Games Hockey से भी बाहर हुईं रानी रामपाल, चोट के कारण दूसरा बड़ा झटका

0
Rani Rampal also ruled out of Commonwealth Games Hockey, second major setback due to injury Sports Breaking news today

नई दिल्ली। Commonwealth Games Hockey : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल को महज दो दिनों में दूसरा बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण रानी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाई हैं। उनकी जगह गोलकीपर सविता पूनिया को टीम की कमान सौंपी गई है। इससे पहले महिला हॉकी विश्व कप के लिए घोषित टीम में भी रानी का नाम नहीं था। रानी अभी तक अपनी चोट से उबर नहीं पाई हैं। हॉकी इंडिया ने गुरुवार (23 जून) को आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की।

FIH Pro League 2021-22: भारतीय टीम ने अमेरिका को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होना है। महिला हॉकी वर्ल्ड कप की तरह इस टूर्नामेंट (Commonwealth Games Hockey) में भी दीप ग्रेस एक्का को ही टीम का उपकप्तान बनाया गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों से पहले नीदरलैंड और स्पेन की संयुक्त मेजबानी में एक जुलाई से 17 जुलाई तक महिला हॉकी वर्ल्ड कप खेला जाएगा।
अगल वर्ल्ड कप के लिए घोषित टीम से तुलना की जाए तो राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में सिर्फ तीन बदलाव हुए हैं। बिचू देवी खरीबाम के स्थान पर इस टीम में रजनी एतिमारपू को नंबर दो गोलकीपर के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, वर्ल्ड कप टीम की सदस्य सोनिका (मिडफील्डर) की जगह राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में फॉरवर्ड संगीता कुमारी को शामिल किया गया था। उन्हें वर्ल्ड कप टीम में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की सूची में रखा गया है।

ENG vs NED 3rd ODI: नीदरलैंड को 3-0 से हराकर England ने जमाया सीरीज पर कब्जा

ये होगा भारत का शिड्यूल

भारत महिला हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल हॉकी (Commonwealth Games Hockey) में पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 29 जुलाई को घाना के खिलाफ खेलने उतरेगी। रानी रामपाल की कप्तानी में भारतीय महिला टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी। वहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। रानी को बेल्जियम और नीदरलैंड में एफआईएच प्रो लीग के लिए चुना गया था, लेकिन हैमस्ट्रिंग इंटरी के कारण नहीं खेल पाई थीं। शुरुआती चार मैचों में नहीं खेलने के कारण उन्हें वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना गया।

Women’s Hockey World Cup 2022: रानी रामपाल की जगह सविता पूनिया को कमान

क्या कहता है इतिहास

गोल्ड कोस्ट में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत कांस्य पदक मैच में इंग्लैंड से हारकर चौथे स्थान पर रहा था। टीम चयन के बारे में बोलते हुए मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, “हमने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक अनुभवी टीम को चुना है और खिलाड़ियों की नजर इस बार पदक पर है। एफआईएच प्रो लीग में अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम उत्साहित है। उन्हें पता है कि उनसे काफी उम्मीदें हैं।’’

IND vs SL 1st T-20: टीम India की पहले मैच में एकतरफा जीत, श्रीलंका को 34 रन से हराया

Commonwealth Games Hockey के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम:

गोलकीपर: सविता पूनिया (कप्तान), रजनी एतिमारपु।

डिफेंडर्स: दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता।

मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सलीमा टेटे।

फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version