National Junior Woman Hockey: झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबला आज 

373
Advertisement

नई दिल्ली। झारखंड के सिमडेगा में राष्‍ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप (National Junior Woman Hockey)में आज खिताबी मुकाबले में झारखंड और हरियाणा की टीमें आमने-सामने होगी। इस चैंपियनशिप में झारखंड की बेटियों का दबदबा बरकरार है। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड ने महाराष्‍ट्र को 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। झारखंड की ओर से मैच के 14वें मिनट में रोशनी कुमारी, 42वें मिनट में दीपिका सोरेन और 50वें मिनट में काजल बढ़ा ने गोल करके जीत सुनिश्चित कर दी।

Dinesh Karthik ने अपने जुड़वा बच्चों के रखे विशेष नाम, तस्वीर की शेयर

हरियाणा ने चंडीगढ़ को 3-2 से दी शिकस्त 

National Junior Woman Hockey के सेमीफाइनल मैच में महाराष्ट्र टीम की ओर से एकमात्र गोल 70वें मिनट में किया गया।पहला सेमीफाइनल मैच हरियाणा और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 3-2 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। हरियाणा की ओर से दूसरे एवं 54वें मिनट में नीलम ने और 21वें मिनट में प्रीति ने गोल किए। चंडीगढ़ टीम की ओर से 26वें मिनट में कविता और तीसरे मिनट में आरती कश्यप ने गोल दागें। बता दें कि फाइनल मैच शुक्रवार दोपहर 3 बजे से हॉकी झारखंड और हॉकी हरियाणा के बीच तथा तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए चंडीगढ़ और महाराष्ट्र के बीच मैच खेला जाएगा। झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबला देखने के लिए प्रदेश के खेल मंत्री स्‍टेडियम में मौजूद रहेंगे।

PTV : शोएब अख्तर और नौमान नियाज पर जांच पूरी होने तक लगाई रोक 

झारखंड के खिलाड़ियों को मनाया जन्मदिन

National Junior Woman Hockey प्रतियोगिता में झारखंड टीम की ओर मैच खेल रही झारखंड की जुड़वा बहनें काजल बड़ा और किरण बड़ा के जन्‍मदिन के मौके पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, हॉकी झारखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, महासचिव विजय शंकर सिंह, हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, झारखंड टीम की कोच प्रतिमा बरवा, मैनेजर तारिणी कुमारी, फिजियो डॉक्‍टर स्वतिका, सहित झारखंड टीम के समस्त खिलाड़ियों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया।

Share this…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here