Asia Cup Hockey 2025 : भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को कमान

624
Indian team announced for Asia Cup Hockey 2025, Harmanpreet Singh to take lead, latest sports update
Advertisement

नई दिल्ली। Asia Cup Hockey 2025 : एशिया कप हॉकी के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। 18 सदस्यीय स्क्वॉड की कमान हरमनप्रीत सिंह के हाथों में होगी। टूर्नामेंट का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में किया जाएगा। विजेता टीम को अगले साल होने वाले FIH पुरूष विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। वर्ल्ड कप 14 से 30 अगस्त 2026 तक नीदरलैंड और बेल्जियम में होना है।

Asia Cup Hockey 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल राजिंदर सिंह लाकड़ा और दिलप्रीत आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे। राजिंदर को शमशेर सिंह की जगह और लाकड़ा को ललित उपाध्याय की जगह चुना गया है। ललित उपाध्याय ने हाल ही में इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जबकि दिलप्रीत को गुरजंत सिंह पर तरजीह मिली है।

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया को घुटने पर ले आए दो अफ्रीकी जांबाज, बना दिए कई बड़े रिकॉर्ड

जापान, चीन के साथ ग्रुप ए में भारत

भारत को एशिया कप में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ पूल ए मिला है। भारतीय टीम 29 अगस्त को चीन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। इसके बाद 31 अगस्त को जापान और एक सितंबर को कजाखस्तान से खेलना है।

RCA : जोधपुर के गौरव ने झटके 6 विकेट, हर्ष की बारां के खिलाफ 130 रनों की धमाकेदार पारी

गोलकीपर का जिम्मा पाठक-करकेरा पर

Asia Cup Hockey 2025 में भारत के लिए गोलकीपिंग का दारोमदार कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा पर होगा। डिफेंस में हरमनप्रीत और अमित रोहिदास के साथ जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह हैं। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह होंगे। फॉरवर्ड पंक्ति में मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, लाकड़ा और दिलप्रीत जिम्मा संभालेंगे।

Asia Cup Hockey में पाक-ओमान की जगह बांग्लादेश और कजाखस्तान की एंट्री

भारतीय टीम :

  • गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृशन बी पाठक
  • डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास , जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह
  • मिडफील्ड: मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह
  • फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह
  • रिजर्व खिलाड़ी: नीलम संजीप सेस और सेल्वम कार्ति।

Share this…