Hockey: कोच अवतार सिंह को मिला ‘चीफ ऑफ नेवल स्टाफ अवार्ड’,

0
642
Indian Hockey coach Avtar Singh receives Chief of Naval Staff Award latest breaking news

नई दिल्ली। भारतीय Hockey टीम में पंजाब के नौ खिलाड़ियों को जालंधर के कोच अवतार सिंह ने कोचिंग दी। इस कोचिंग की बदौलत खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के चलते भारतीय नौसेना प्रमुख एडीएम करमबीर सिंह ने हॉकी कोच अवतार सिंह को चीफ आफ नेवल स्टाफ के अवार्ड से नवाजा। तीन सेनाओं में अहम नौसेना प्रमुख की ओर से कोच अवतार सिंह को दिल्ली आमंत्रित किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह के साथ-साथ 1 लाख रुपये नगद अवार्ड दिया। कोच अवतार सिंह ने कहा कि वह भारतीय नेवी काफी समय से जुड़े रहे हैं। बता दें कि ओलंपिक में पंजाब के 9 खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल थे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

US Open 2021 के चौथे दौर में पहुंचे Novak Djokovic

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम में पंजाब के 9 खिलाड़ी थे  

Hockey कोच अवतार सिंह ने कहा कि वर्ष 2016 में जूनियर विश्व कप में भारतीय Hockey टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। जिसमें पंजाब के नौ खिलाड़ी शामिल थे। टोक्यो ओलंपिक में भी नौ खिलाड़ी शामिल थे। खिलाड़ियों ने मुझसे ट्रेनिंग ली। नौ खिलाड़ी सुरजीत Hockey एकेडमी से थे। गांव खुसरोपुर के रहने वाले अवतार सिंह ने कहा कि नौसेना चीफ की तरफ से सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात है।

Mushfiqur Rahimअब T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं करेंगे विकेटकीपिंग !!

नेशनल स्तर पर खेली Hockey

Hockey कोच अवतार सिंह ने 8वीं कक्षा से हॉकी खेलना शुरु किया था। राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलने के बाद स्पोर्ट्स कोटा में नेवी में मास्टर चीफ इलेक्ट्रिकल रेडियो में भर्ती हुए। वर्ष 1982 से 2000 तक इस पद पर सेवाएं दी। वे आर्मी, नेवी और एयरफोर्स (सर्विसिस टीम) में खेलते रहे। आर्मी से रिटायर होने के बाद लायलपुर खालसा कॉलेज में कोचिंग दी। इसके बाद पूर्व खेल डायरेक्टर परगट सिंह और PIS के पूर्व डायरेक्टर सुखबीर ग्रेवाल के माध्यम से सुरजीत हॉकी अकादमी में हॉकी कोचिंग दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here