Advertisement
HomeHockeyHockey : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शानदार शुरुआत, मलेशिया को...

Hockey : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शानदार शुरुआत, मलेशिया को 4-0 से रौंदा

राजगीर। Hockey : भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में शानदार शुरुआत की है। अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया के खिलाफ 4-0 से धमाकेदार जीत हासिल की। मैच के दौरान भारतीय टीम ने अपने आक्रामक खेल और मजबूत डिफेंस के दम पर मलेशिया को दबाव में रखा। यही कारण रहा कि मलेशिया भारत पर एक भी गोल नहीं कर सका। वहीं, भारत के लिए संगीता कुमारी ने 8वें और 55वें मिनट में दो गोल किए। जबकि प्रीति दुबे (43’) और उदिता (44’) ने एक-एक गोल कर जीत की औपचारिकता पूरी की।

इस जीत के साथ ही भारतीय महिला Hockey टीम ने तीन महत्वपूर्ण अंक हांसिल कर लिए हैं। भारत को अब अपना अगला लीग मैच कल यानि 12 नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलना है। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव पर की जा रही है। इसके अलावा Women’s Asian Champions Trophy के सभी भारतीय मैचों का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा।

Hockey : मौके गंवाना भारी पड़ा, भारत को जर्मनी ने 2-0 से दी मात

सविता बनीं दीवार, मलेशिया के हमले विफल

Women’s Hockey के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले ही मैच में भारतीय टीम ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया। मैच के शुरुआती मिनिटों में मलेशिया ने कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने बेहतरीन बचाए किए। मलेशिया को शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन उसे भुनाने में भी टीम असफल रही। इसके बाद भारतीय टीम ने गति पकड़ी और मलेशिया पर एक के बाद एक हमले किए और खुद पर से दबाव हटाया। इसका असर भी दिखाई दिया। दीपिका के शॉट को संगीता कुमारी ने 8वें मिनट में गोल में बदलते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

IND vs AUS : पोटिंग को गंभीर का करारा जवाब, टीम इंडिया के कोच ने सुनाई खरी-खरी

तीसरे क्वार्टर में भारत के दो गोल

तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और 43वें मिनट में प्रीति दुबे तथा 44वें मिनट में उदिता के गोल से स्कोर 3-0 कर लिया। अंत में संगीता कुमारी ने 55वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर भारत की बढ़त को 4-0 पर पहुंचा दिया और मलेशिया की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया। इसके बाद भी अंतिम कुछ पलों में टीम इंडिया ने मलेशिया के पोस्ट पर जबर्दस्त दबाव बनाया लेकिन गोल नहीं हुआ। इस तरह Women’s Asian Champions Trophy Hockey का ये मैच 4-0 के स्कोर पर ही भारत के पक्ष में समाप्त हुआ।

Share this…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments