Hockey World Cup 2023: भारतीय टीम का चयन, हरमनप्रीत को कमान, रोहिदास उपकप्तान

0
444
Hockey World Cup 2023 Indian team announced, Harmanpreet singh captain

नई दिल्ली। Hockey World Cup 2023: हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 23 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाने वाले हॉकी के इस सबसे बड़े आयोजन के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। एक बार फिर हरमनप्रीत सिंह को टीम की कमान सौंपी गई है। जबकि अमित रोहिदास टीम के उप-कप्तान होंगे। बेंगलुरू के साई केंद्र में 33 खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद अंतिम टीम का चयन किया गया।

श्रीजेश खेलेंगे चौथा विश्व कप, विवेक की वापसी

Hockey World Cup 2023 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में बतौर गोलकीपर टीम में कृष्ण बी पाठक और अनुभवी पीआर श्रीजेश को शामिल किया गया है। श्रीजेश अपना चौथा और घरेलू धरती पर तीसरा विश्व कप खेलेंगे। वहीं होनहार युवा मिडफ़ील्डर विवेक सागर प्रसाद की भी टीम में वापसी हुई है। विवेक टखने की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर और FIH हॉकी प्रो लीग में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

मनप्रीत को अहम जिम्मेदारी

Tokyo Olympics के हीरो मनप्रीत सिंह भी विश्व कप के लिए टीम में होंगे और उन्हें मिडफ़ील्ड को मार्शल करने का ज़िम्मा सौंपा जाएगा। इस भारतीय टीम में फ़ॉरवर्डलाइन पर अनुभव और युवाओं का एक अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा। टीम में मंदीप सिंह और ललित कुमार उपाध्याय के साथ युवा अभिषेक और सुखजीत सिंह के नाम शामिल हैं। जिन्होंने इस साल की शुरुआत में नेशनल टीम के लिए शानदार डेब्यू करते हुए सभी को प्रभावित किया है। राजकुमार पाल और जुगराज सिंह को दो प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) खिलाड़ियों के रूप में जगह दी गई है।

FIH Women’s Nations Cup Hockey: भारत ने एशियाई चैंपियन जापान को पीटा, अंतिम-4 में पहुंचा

कोच ने कहा, यहां ज्यादा रहेगा दबाव

भारतीय पुरुष हॉकी के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि विश्व कप सबसे महत्वपूर्ण ’हॉकी’ टूर्नामेंट है। Hockey World Cup 2023 घरेलू धरती पर खेले जाने की वजह से और भी महत्वपूर्ण और अतिरिक्त दबाव वाला टूर्नामेंट बन गया है। रीड ने आगे कहा, ’हमने पिछले दो महीनों में एक घरेलू प्रो लीग सीरीज़ और दुनिया के नंबर 1 ऑस्ट्रेलिया के खि़लाफ़ बहुत कठिन दौरे सहित एक अच्छी तैयारी की है। आगे आने वाले एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट के लिए हम ओडिशा जाने और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उत्सुक हैं।’

Hockey World Cup 2023: 13 जनवरी को स्पेन से होगी भारत की पहली भिड़ंत

पूल D में भारत, स्पेन के खिलाफ पहला मुकाबला

भारतीय टीम को Hockey World Cup 2023 के पूल D में रखा गया है और वह राउरकेला में 13 जनवरी को स्पेन के खि़लाफ़ अपने 2023 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। इंग्लैंड और वेल्स उनके पूल की अन्य दो टीमें हैं। 2023 संस्करण भारत में आयोजित चौथा एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप होगा। भारत का अब तक का एकमात्र विश्व कप खि़ताब 1975 में आया था, जब उन्होंने मलेशिया के कुआलालंपुर में फ़ाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।

FIH Hockey World Cup 2023 के लिए भारतीय हॉकी टीम

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश

डिफ़ेंडर: जरमनप्रीत, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप

मिडफ़ील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह

फ़ॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह

वैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल, जुगराज सिंह

हेड कोच: ग्राहम रीड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here