Hockey World Cup 2023 कल से, 16 टीमें, 18 दिन और 44 मैच, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

0
433
Hockey World Cup 2023 from tomorrow, 16 teams, 18 days and 44 matches, know the complete schedule here

भुवनेश्वर। Hockey World Cup 2023: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत कल से होने वाली है। भारत समेत दुनिया की 16 टीमें 15वें वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं। ये वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरा ही ऐसा मौका है जब 16 टीमें इस टूर्नामेंट में शामिल हैं। पिछली बार साल 2018 में भारत में ही हुए वर्ल्ड कप में भी 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस बार टूर्नामेंट में 44 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।

16 टीमों को चार-चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। Hockey World Cup 2023 के लिए पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, अर्जेंटीना की टीमें हैं। पूल बी में बेल्जियम, जापान, कोरिया, जर्मनी और पूल सी में नीदरलैंड, चिली, मलेशिया, न्यूजीलैंड की टीम शामिल हैं। भारत ग्रुप डी में है जहां उसके अलावा भारत, वेल्स, स्पेन और इंग्लैंड की टीमें हैं।

Hockey World Cup 2023: भारत को चैंपियन बनाएंगे ये 5 खिलाड़ी, सबकी रहेगी नजर

Hockey World Cup 2023 का पूरा शेड्यूल

13 जनवरी: अर्जेंटीना बनाम साउथ अफ्रीका दोपहर 1 बजे, ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस दोपहर 3 बजे इंग्लैंड बनाम वेल्स शाम 5 बजे, भारत बनाम स्पेन शाम 7 बजे

14 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम चिली दोपहर 1 बजे, नीदरलैंड बनाम मलेशिया दोपहर 3 बजे, बेल्जियम बनाम कोरिया शाम 5 बजे, जर्मनी बनाम जापान शाम 7 बजे।

15 जनवरी: स्पेन बनाम वेल्स शाम 5 बजे, इंग्लैंड बनाम भारत शाम 7 बजे

16 जनवरी: मलेशिया बनाम चिली दोपहर 1 बजे, न्यूजीलैंड बनाम नेदरलैंड्स दोपहर 3 बजे, फ्रांस बनाम साउथ अफ्रीका शाम 5 बजे, अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया शाम 7 बजे।

Hockey World Cup 2023: चैंपियन बने तो हर भारतीय खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए का ईनाम

17 जनवरी: कोरिया बनाम जापान शाम 5 बजे, जर्मनी बनाम बेल्जियम शाम 7 बजे।

19 जनवरी: मलेशिया बनाम न्यूजीलैंड दोपहर 1 बजे, नीदरलैंड बनाम चिली भुवनेश्वर दोपहर 3 बजे, स्पेन बनाम इंग्लैंड शाम 5 बजे, भारत बनाम वेल्स शाम 7 बजे

20 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका दोपहर 1 बजे, फ्रांस बनाम अर्जेंटीना दोपहर 3 बजे, बेल्जियम बनाम जापान शाम 5 बजे, कोरिया बनाम जर्मनी शाम 7 बजे।

24 जनवरी: पहला क्वार्टरफाइनल शाम 4.30 बजे, दूसरा क्वार्टरफाइनल शाम 7 बजे।

25 जनवरी: तीसरा क्वार्टरफाइनल शाम 4.30 बजे, चौथा क्वार्टरफाइनल शाम 7 बजे।

Hockey World Cup 2023: बस आठ दिन शेष, भारत ‘घर में’ खत्म करेगा 47 सालों का इंतजार

26 जनवरी: प्लेसमेंट मैच (9वें से 16वें स्थान के लिए)

27 जनवरी: पहला सेमीफाइनल शाम 4.30 बजे, दूसरा सेमीफाइनल शाम 7 बजे।

29 जनवरी: ब्रॉन्ज मेडल मैच शाम 4.30 बजे, स्वर्ण पदक मैच शाम 7 बजे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here