Hockey World Cup 2023: आज चार अहम मुकाबले, न्यूजीलैंड-जर्मनी सहित टॉप टीमें दिखाएंगी दम

0
174
Hockey World Cup 2023 Day 2 Schedule 4 matches, New Zealand-Germany will show their strength

भुवनेश्वर। Hockey World Cup 2023 में आज कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच न्यूजीलैंड बनाम चिली के बीच दोपहर 1 बजे होगा। दूसरा मुकाबला नीदरलैंड बनाम मलेशिया के बीच दोपहर 3 बजे शेड्यूल है। तीसरे मैच में शाम 5 बजे बेल्जियम और कोरिया की टीमें आपस में भिड़ेंगी। वहीं दिन का चौथा और अंतिम मैच जर्मनी बनाम जापान के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा। हॉकी फैंस के लिए शनिवार को होने वाले यह मुकाबले बेहद रोमांचक होने वाले हैं क्योंकि दुनिया की ताकतवर टीमें एक-दूसरे को टक्कर देती दिखेंगी।

न्यूजीलैंड बनाम चिली, दोपहर 1 बजे

न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला Hockey World Cup में मजबूत चिली की टीम के साथ है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम का हालिया प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। वहीं चिली के कोच ने कहा कि भले ही उनका मुकाबला टॉप टीमों से है लेकिन वे सफलता का क्रम बनाए रखेंगे।

नीदरलैंड बनाम मलेशिया, दोपहर 3 बजे

14 जनवरी 2023 को दूसरा मुकाबला नीदरलैंड बनाम मलेशिया के बीच है। नीदरलैंड की टीम Hockey World Cup 2023 की फेवरेट मानी जा रही है। वहीं मलेशिया भी उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

Hockey World Cup 2023: भारत की धमाकेदार शुरुआत, स्पेन को 2-0 से पीटा

बेल्जियम बनाम कोरिया, शाम 5 बजे

दिन का तीसरा मुकाबला शाम 5 बजे से बेल्जियम बनाम कोरिया के बीच खेला जाएगा। कोरियाई टीम हर हाल में Hockey World Cup में जीत के साथ शुरूआत करना चाहेगी। वहीं बेल्जियम की टीम भी काफी मजबूत है। कुल मिलाकर दर्शकों को दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।

Hockey World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से रौंदा

जर्मनी बनाम जापान, शाम 7 बजे

जर्मनी और जापान के बीच दिन का चौथा और अंतिम मैच शाम 7 बजे ओडिशा के राउरकेला में खेला जाएगा। जर्मनी की टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में गिनी जाती है। वहीं जापान की टीम इस बार Hockey World Cup 2023 जीतने का सपना संजोकर भारत पहुंची है। दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here