Hockey WC 2023: इंग्लैंड पर फतह करने उतरेगा भारत, स्पेन की भिड़ंत वेल्स से

0
331
Hockey WC 2023 Day 3 Match Prediction India vs England, Spain vs Wales

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहले मैच में स्पेन को हराने वाली भारतीय हॉकी टीम आज दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। जबकि स्पेन की भिड़ंत वेल्स से होगी। आज भारत यदि इंग्लैंड को हरा देती है तो उसकी क्वार्टरफाइनल की राह आसान हो जाएगी।

FIH ने माना, बिरसा मुंडा दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

पहले मुकाबले में स्पेन पर मिली जीत की लय को भारतीय हॉकी टीम इंग्लैंड से होने वाले मैच में भी जारी रखना चाहेगी। भारत का लक्ष्य इंग्लैंड पर विश्व कप में 29 साल बाद जीत दर्ज करने का होगा। भारत और इंग्लैंड विश्वकप इतिहास में अब तक कुल आठ बार आमने सामने हुए हैं। इनमें भारत ने तीन बार (1975, 1982 और 1994 में) जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड (2002, 2006, 2010 और 2014 में) जीता है। एक मैच 1978 में ड्रॉ रहा।

Hockey World Cup 2023: भारत की धमाकेदार शुरुआत, स्पेन को 2-0 से पीटा

क्या कहती है रिकॉर्ड बुक

भारत और इंग्लैंड के लिए रविवार को होने वाला मैच अंतिम आठ के लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे नंबर की टीम को क्रॉसओवर खेलना होगा। हॉकी में भारत और इंग्लैंड में बराबरी की टक्कर है। विश्व रैंकिंग में भारतीय टीम छठे, तो इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है। दोनों टीमें अंतिम बार विश्वकप में 2014 में भिड़ी थीं, जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सात मुकाबले हो चुके हैं। इनमें से भारत और इंग्लैंड ने दो-दो मुकाबले जीते हैं, जबकि तीन ड्रॉ रहे। पिछले साल दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए। इनमें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हुआ मैच 4-4 से ड्रॉ रहा था। एफआईएच प्रो हॉकी लीग में एक मैच 3-3 से ड्रॉ रहा और एक मुकाबला भारत 4-3 से जीता।

Hockey World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से रौंदा

Hockey WC 2023: दूसरे दिन के नतीजे

तीन बार की विश्व चैंपियन नीदरलैंड, दो बार की चैंपियन जर्मनी, मौजूदा विजेता बेल्जियम और न्यूजीलैंड ने शनिवार को अपने-अपने मैच जीतकर Hockey WC 2023 में विजयी आगाज किया है। राउरकेला में हुए पूल सी के मैच में न्यूजीलैंड ने अपना पहला विश्वकप खेल रही चिली की टीम को 3-1 से शिकस्त दी। इसी पूल में नीदरलैंड ने मलयेशिया को 4-0 से हराया। भुवनेश्वर में हुए मैचों में पूल बी में दुनिया के दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम ने 10वें नंबर की कोरिया को 5-0 से हराया। दुनिया के चौथे नंबर की जर्मनी ने 16वें नंबर की जापान की टीम को 3-0 से शिकस्त दी।

Hockey World Cup 2023: ओपनिंग मैच में अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से शिकस्त दी

Hockey WC 2023:पहले दिन के नतीजे

हॉकी विश्व कप में मुकाबलों की शुरुआत शुक्रवार (13 जनवरी) को हुई। पूल ए में अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 और ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया। दोनों टीमों के तीन-तीन अंक हो गए। ऑस्ट्रेलिया बेहतर गोल अंतर से शीर्ष पर है। पूल में अर्जेंटीना दूसरे, दक्षिण अफ्रीका तीसरे और फ्रांस चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, पूल बी में इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 और मेजबान भारत ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। पूल में इंग्लैंड बेहतर गोल अंतर से पहले स्थान पर है। भारत दूसरे, स्पेन तीसरे और वेल्स चौथे पायदान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here