Asian Champions Trophy : भारतीय हॉकी टीम का नया मिशन, चीन से पहली भिड़ंत

0
566
Hockey India announced Indian squad for Asian Champions Trophy 2024

नई दिल्ली। Asian Champions Trophy Hockey: पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। 8 से 17 सितंबर तक खेली जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है और लंबे अरसे बाद टीम अपने स्टार गोलकीपर श्रीजेश के बिना मैदान पर उतरेगी। गौरतलब है कि श्रीजेश ने हॉकी से संन्यास ले लिया है। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने इस टूर्नामेंट के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के अलावा कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन हिस्सा ले रहे हैं।

Asian Champions Trophy Hockey में भारत का शेड्यूल

– भारत बनाम चीन- 8 सितंबर
– भारत बनाम जापान- 9 सितंबर
– भारत बनाम मलेशिया- 11 सितंबर
– भारत बनाम कोरिया- 12 सितंबर
– भारत बनाम पाकिस्तान- 14 सितंबर

– सेमीफाइनल- 16 सितंबर
– फाइनल- 17 सितंबर

Paris Paralympics 2024 का शानदार आगाज, तिरंगे के साथ उतरा भारतीय दल, पदकों की दौड़ आज से

श्रीजेश की जगह अब कृष्ण बहादुर पाठक

स्टार पीआर श्रीजेश के संन्यास के बाद आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कृष्ण बहादुर पाठक को भारतीय हॉकी टीम का मुख्य गोलकीपर बनाया गया है। श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने के बाद हॉकी को अलविदा कह दिया था। पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टैंडबाय गोलकीपर रहे पाठक अब मुख्य गोलकीपर की भूमिका में होंगे, जबकि सूरज करकेरा रिजर्व गोलकीपर रहेंगे।

Women’s T20 World Cup 2024 में कप्तान हरमनप्रीत बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड

विवेक सागर बने टीम के उपकप्तान

हॉकी इंडिया के अनुसार Asian Champions Trophy Hockey में अनुभवी मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद अब टीम के उपकप्तान की भूमिका में भी दिखाई देंगे। जबकि टीम के नियमित उपकप्तान हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, शमशेर सिंह और गुरजंत सिंह को इस टूर्नामेंट से आराम दिया गया है। भारत की तरफ से युवा ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह जूनियर का भी टीम में चयन हुआ है। जबकि अराइजीत सिंह हुंडल टीम में तीसरे ड्रैग फ्लिकर होंगे।

डिफेंस का जिम्मा जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय और सुमित उठाएंगे। वहीं मिडफील्ड में राजकुमार पाल, नीलाकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह और मोहम्मद राहील खेलते दिखाई देंगे। जबकि अभिषेक, सुखजीत सिंह, हुंडल, जूनियर टीम के कप्तान उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह फारवर्ड लाइन में रहेंगे।

ICC Chairman: जय शाह होंगे आईसीसी के नए बॉस, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

Asian Champions Trophy Hockey में भारतीय पुरुष हॉकी टीम …

गोलकीपर- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर- अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय और सुमित

मिडफील्डर- राजकुमार पाल, विवेक सागर प्रसाद, नीलाकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह और मोहम्मद राहील

फॉरवर्ड- अभिषेक, सुखजीत सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह