Hockey Asia Cup : भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा, अभिषेक ने ठोके 4 गोल, जुगराज-सुखजीत की भी हैट्रिक

499
Hockey Asia Cup 2025, India thrashed Kazakhstan 15-0, Abhishek scored 4 goals, latest sports news
Advertisement

राजगीर। Hockey Asia Cup में भारतीय टीम ने अपने आखिरी ग्रुप में कजाकिस्तान को 15-0 से रौंद दिया। इसके साथ ही ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम अजेय रही है और ग्रुप ए में पहले स्थान पर रहते हुए सुपर-4 में प्रवेश कर लिया। आखिरी मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक, सुखजीत और जुगराज ने गोल की हैट्रिक लगाई। अभिषेक ने कुल 4 गोल दागे। वहीं रजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, संजय और दिलप्रीत सिंह ने 1-1 गोल दागे। कजाकिस्तानी टीम मैच में कोई गोल नहीं कर सकी।

भारत ने रविवार को जापान को हराकर टूर्नामेंट के सुपर-4 में जगह बना ली थी। अपने पहले मैच में भारत ने चीन को 4-3 से हराया था। कजाकिस्तान की टीम सिर्फ दूसरी बार एशिया कप में हिस्सा ले रही है।

Hockey Asia Cup : साउथ कोरिया ने उतारी बांग्लादेश की खुमारी, 5-1 से रौंद कर सुपर-4 में ली एंट्री

पहले क्वार्टर में 3-0 से आगे रहा भारत

Hockey Asia Cup के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने कजाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त शुरूआत की। टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर से ही बेहद अटैकिंग मोड में दिखाई दी। ज्यादातर समय इंडियन प्लेयर्स कजाकिस्तान के गोलपोस्ट पर ही नजर आए। अभिषेक ने चौथे और 7वें मिनट में फील्ड गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। इसके ठीक बाद अभिषेक ने मौका देखकर सुखजीत को गोल के करीब पास दिया, सुखजीत ने गोल करने का ये मौका जाने नहीं दिया। पहला क्वार्टर भारत की 3-0 की लीड पर समाप्त हुआ।

हाफ टाइम तक भारत को 7-0 की बढ़त

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने तेज तर्रार हॉकी का प्रदर्शन किया और दनादन 4 गोल ठोक दिए। हाफ टाइम तक टीम इंडिया कजाकिस्तान पर 7-0 की लीड ले चुकी थी। दूसरे क्वार्टर में भी पहला गोल अभिषेक की स्टिक से ही निकला। उन्होंने 20वें मिनट में फील्ड गोल किया और इसी के साथ मैच में अपनी हैट्रिक भी पूरी कर ली। उनके बाद जुगराज, हरमनप्रीत और अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग दिए। कप्तान हरमनप्रीत ने 26वें मिनट पर गोल से मैच में अपना खाता खोला और Hockey Asia Cup 2025 में अपने गोल का आंकड़ा 6 तक पहुंचा दिया।

तीसरे क्वार्टर में भी भारत के 4 गोल, अभिषेक के बाद सुखजीत की भी हैट्रिक

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत भी भारत ने बेहद अटैकिंग की। जुगराज सिंह ने पहले मिनट में ही पेनल्टी स्ट्रोक से गोल दाग दिया। ये मैच में उनका दूसरा गोल था। इसके तुरंत बाद ही पहले रजिंदर ने फील्ड गोलकर भारत की बढ़त को 9-0 और फिर सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल कर बढ़त को 10-0 पहुंचा दिया। महज 2 मिनट के अंदर भारत ने 3 गोल दागे। इसके बाद आई सुखजीत की हैट्रिक। मैच के 38वें मिनट में सुखजीत ने टीम का 11वां और अपना तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी कर ली। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर भारत 11-0 की लीड कजाकिस्तान पर ले चुका था।

चौथे क्वार्टर में भारत ने 4 गोल दागे 

कजाकिस्तान में मिलेगा भारतीय पहलवानों को Tokyo OLympic का टिकट

भारत ने पहले क्वार्टर में 3 गोल दागने के बाद आखिरी 3 क्वार्टर में 4-4 गोल किए। आखिरी क्वार्टर में टीम से जुगराज, संजय, दिलप्रीत और अभिषेक ने 1-1 गोल किया। इसी के साथ भारत ने 15-0 के अंतर से अपना आखिरी पूल मैच भी जीत लिया। चौथे क्वार्टर के 14वें मिनट में अभिषेक ने अपना चौथा गोल दाग दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने मैच में 15-0 की बढ़त बना ली। अभिषेक ने इससे पहले पांचवें, 8वें और 20वें मिनट में भी गोल किए थे।

Ball badminton : 8वीं सीनियर स्टेट लेवल चैंपियनशिप में बीकानेर चैंपियन, दोनों वर्गों में जीता खिताब, चूरू उपविजेता

Hockey Asia Cup : स्टार्टिंग-11

भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), जुगराज सिंह, सुखजीत, संजय, रजिंदर सिंह।

ISSF Shotgun World Cup में भारतीय कोच कोरोना संक्रमित

सब्स्टिट्यूट्स: अभिषेक, सुमित, राज कुमार पाल, अमित रोहिदास, विवेक सागर, सूरज कर्केरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।

कजाकिस्तान: यरकेबुलान दयुसेबेकोव (कप्तान), अरसन जहानत, अगिमताय डुसेंगजी, मक्सत झोकेबायव, बबितोव जंगेज, दानियार यराली, रुस्तम यस्तमेसोव, अल्तिनबेक ऐतकालियेव, अमन येलुबायेव, यरजान येलीबायेव (गोलकीपर), मगझन नुरमाम्बेत।

Hockey Asia Cup का चौथा दिन, आज कजाकिस्तान से होगा अजेय भारत का मुकाबला

सब्स्टिट्यूट्स: दरखान नुरबातर, नुरम कारिकुल, येरबोलात बाकदाउलेतोव, रासुल दुईसेनगाजी, येवजेनिय अशगरिन, खामित अबिलाय (गोलकीपर), अरनूर दाउतालियेव।

Share this…