Hockey Asia Cup : भारत ने मलेशिया को 4-1 से दी मात, प्वाइंट टेबल में टॉप पर इंडिया

498
Hockey Asia Cup 2025, India crushed Malaysia 4-1, tops points table, latest sports news
Advertisement

राजगीर। Hockey Asia Cup 2025 के सुपर-4 स्टेज में भारत ने मलेशिया को 4-1 से शिकस्त दी। इसी के साथ टीम ने सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजिशन भी हासिल कर ली। मैच में भारत के लिए मनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और विवेक सागर प्रसाद ने गोल दागे। मलेशिया से इकलौता गोल शफीक हसन ने पहले मिनट में किया। सुपर-4 स्टेज में भारत का पहला मैच कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया अब 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई। चीन दूसरे और मलेशिया तीसरे नंबर पर है। कोरिया Hockey Asia Cup से बाहर हो गई है।

मलेशिया ने पहले मिनट में ली 1-0 की बढ़त

बारिश के कारण खेल 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। Hockey Asia Cup  में ये भारत के लिए करो या मरो की स्थिति का मैच था। मलेशिया ने शुरूआत से ही आक्रामक रूख अपनाया। मैच के पहले ही मिनट पर मलेशिया ने काउंटर अटैक पर गोल दाग दिया। शफीक हसन के इस शानदार फील्ड गोल ने मलेशिया को 1-0 से आगे कर दिया। गोल दागने के बाद भी मलेशिया ने लगातार अटैकिंग रुख अपनाए रखा। टीम के फारवर्ड्स ने भारत के सर्कल में घुसकर कई मौके बनाए। भारत इस दौरान पूरी तरह दबाव में दिखाई दिया।

दूसरे हाफ में भारत के दनादन 3 गोल

Asia Cup Hockey: भारत-मलेशिया के बीच मुकाबला ड्रॉ, कोरिया ने जापान को हराया

दूसरे क्वार्टर के शुरू होते ही टीम इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। हरमनप्रीत सिंह इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। लेकिन यहां एक के बाद एक 5 पेनल्टी कॉर्नर भारत को मिले। 5वें कॉर्नर पर मनप्रीत सिंह ने गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

भारत ने काउंटर अटैक जारी रखे। मैच के 18वें मिनट में सुखजीत के फील्ड गोल की मदद से भारत ने मलेशिया पर 2-1 की बढ़त हांसिल की। इसके बाद मैच के 24वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने गोलकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर लाइन 3-1 से भारत के पक्ष में थी।

Women’s Hockey Asia Cup 2025 : भारतीय टीम कल थाईलैंड के खिलाफ शुरू करेगी अपना खिताबी अभियान

तीसरे क्वार्टर में भारत को 4-1 की बढ़त

Asian Champions Trophy: 15 सालों से पाक के सामने भारत अजेय, अब सेमीफाइनल में जापान से भिड़ंत

तीसरे क्वार्टर की शुरूआत में मलेशिया ने मैच में वापसी की कोशिश की। क्वार्टर के दूसरे मिनट में उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने शानदार बचाव किया। क्वार्टर के 8वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन ये बेकार हो गया। इसके बाद भी बॉल पजेशन भारत के पास ही रहा। अभिषेक ने मौका देखकर मनप्रीत को और मनप्रीत ने गोलपोस्ट के करीब विवेक सागर को पास दिया, उन्होंने मौका भुनाया और गोल दाग दिया। इसी के साथ मैच में भारत को 4-1 की बढ़त मिल गई। इसी स्कोर लाइन पर तीसरा क्वार्टर समाप्त हुआ।

Hockey Asia Cup : दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11

भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), सुमित, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, संजय और रजिंदर सिंह।

सब्स्टिट्यूट्स: दिलप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, राज कुमार पाल, अमित रोहिदास, सूरज करकेरा, शिलानंद लाकड़ा।

मलेशिया: मारहान जलील (कप्तान), सयैद चोलान, अखिमुल्लाह अनुआर, शेलो सिल्वेरियस, फैज जाली, हफिजुद्दीन ओथमैन, नोरस्याफिक सुमांत्री, ऐमन रोजेमी, रउफ मुजाहिर अब्दु, शफीक हसन और अमिरुल अजहर।

सब्स्टिट्यूट्स: नजीब हसन, श्यारमन मात, एंडिवालफियन जैफरिनस, रफैजुल मोहम्मद, अशरान हमसानी, फारिस हरिजन।

Share this…