Hockey Asia Cup : भारत ने जापान को 3-2 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत ने दागे 2 गोल

525
hockey Asia Cup 2025, India beat japan by 3-2, Tops Point table, latest sports news
file photo
Advertisement

राजगीर। Hockey Asia Cup 2025 में भारत ने अपने दूसरे मुकाबले में जापान को 3-2 से शिकस्त दी। ग्रुप ए के इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारतीय टीम प्वाइंट टेबल में भी टॉप पर पहुंच गई है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए। जबकि एक गोल मंदीप सिंह ने किया। इस जीत से भारत ने सेमीफाइनल की अपनी दौड़ को और मजबूत कर दिया है। भारत ने इससे पहले चीन को 4-3 से शिकस्त दी थी। ग्रुप ए के एक दूसरे मुकाबले में चीन ने कजाकिस्तान को 13-1 के बड़े अंतर से रौंद दिया।

पहले क्वार्टर में भारत ने ली 2-0 की लीड

Hockey Asia Cup 2025 के इस अहम मुकाबले में जापान ने अटैकिंग शुरुआत की है, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने इसे नाकाम कर दिया। मैच के सिर्फ तीसरे मिनट में ही भारत को बढ़त मिली। भारत के लिए बाएं फ्लैंक से सुखजीत ने शानदार मूव बनाया। उन्होंने गोल के सामने तेज क्रॉस मारा। वहीं मौजूद अनुभवी स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने गेंद को ट्रैप किया और आसानी से नेट में डाल दिया। इस के 2 मिनट बाद मैच के 5वें मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। वे मौजूदा सीजन के टॉप स्कोरर हैं।

Junior Hockey World Cup खेलने भारत आएगी पाक टीम, हॉकी इंडिया ने कहा-पाकिस्तान ने सहमति दी

जापान ने गंवाए अहम मौके

Asia Cup Hockey: भारत-मलेशिया के बीच मुकाबला ड्रॉ, कोरिया ने जापान को हराया

भारत की टीम पहले 5 मिनट में ही जापान पर 2-0 की बढ़त ले चुकी थी। इसके बाद जापान ने वापसी की कोशिश की। 13वें मिनट में जापान की टीम को वापसी का मौका भी मिला, लेकिन वे इसे भुना नहीं सके। यहां जापान को एक के बाद एक दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। जापान के दोनों प्रयासों को भारत के लिए 150वां मैच खेल रहे गोलकीपर कृष्ण बहादुर ने विफल कर दिया।

हाफ टाइम तक भारत को 2-0 की लीड

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने जापान पर दबाव बनाए रखा लेकिन शुरूआती 10 मिनट में भी कोई गोल नहीं हो सका। मैच के 23वें मिनट में अमित रोहिदास ने फाउल प्ले किया और उन्हें ग्रीन कार्ड थमा दिया गया। इसके अगले ही मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने इसे नाकाम कर दिया। 27वें मिनट में भारत को बढ़त को बढ़ाने का मौका मिला। जापानी डिफेंडर ने भारतीय खिलाड़ी को धक्का मारा। इससे भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिया गया, लेकिन भारतीय ड्रैग फ्लिकर्स इसका फायदा नहीं उठा सके। Hockey Asia Cup 2025 के इस अहम मुकाबले में हाफ टाइम तक भारत की 2-0 की बढ़त कायम रही।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने दागे गोल

दूसरे क्वार्टर के गोल रहित रहने के बाद Hockey Asia Cup 2025 के इस अहम मुकाबले का तीसरा क्वार्टर बेहद उतार-चढाव वाला रहा। क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने अटैक किया लेकिन अभिषेक के शॉट को गोलकीपर ने बचा लिया। इसके बाद मैच के 37वें मिनट में जापान ने मैच में वापसी की। कावाबे कोसेई ने भारतीय डिफेंस को छकाते हुए शानदार फील्ड गोल कर स्कोर लाइन 2-1 कर दी।

Asia Cup Hockey: गत विजेता भारत ने जापान को हराकर जीता कांस्य पदक

यहां से मैच बराबरी की तरफ बढ़ता दिख रहा था लेकिन कप्तान हरमनप्रीत ने क्वार्टर के आखिरी पलों में फिर जादू किया। मैच के 45वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने दमदार ड्रैग फ्लिक से इसे गोल में तब्दील कर दिया, और भारत की बढ़त 3-1 पहुंचा दी। इसी स्कोर पर ये क्वार्टर समाप्त हुआ।

चौथे क्वार्टर में जमकर ड्रामा

मैच का चौथा क्वार्टर भारतीय गोलकीपर सूरज केरकेरा के नाम रहा। र्क्वाटर की शुरुआत में ही जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कृष्ण बहादुर को रिप्लेस करके आए सूरज ने डबल सेव किए और जापान को गोल नहीं करने दिया। मैच के 58वें मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत ने इसका विरोध करते हुए रेफरल लिया लेकिन भारतीय रेफरल खारिज कर दिया गया।

यहां पर जापान ने गोलकर मैच का स्कोर 3-2 कर दिया। लेकिन इसी समय रेफरी ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को यलो कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया। हालांकि तब तक मैच समाप्त हो चुका था। भारत ने Hockey Asia Cup 2025 के इस मैच में जीत दर्ज कर प्वाइंट टेबल को भी टॉप कर लिया है।

Hockey Asia Cup : बांग्लादेश ने चीनी ताइपे को 8-3 से रौंदा, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

Hockey Asia Cup 2025 : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, अमित रोहिदास, सुर्खजीत सिंह, संजय, राजिंदर सिंह।

सब्स्टिट्यूट्स: दिलप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, राज कुमार पाल, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सूरज करकेरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।

जापान- फुजीशिमा राइकी (कप्तान), यामासाकी कोजी, यामादा शोटा, हिगुची यूटो, कावाहारा यामातो, तानाका सेरेन, मात्सुमोतो काज़ुमासा, यामाशिता मनाबु, नागायोशी केन, कावाबे कोसेई, योशिकावा ताकाशी (गोलकीपर)।

सब्स्टिट्यूट्स: किमुरा नारू, तानाका कैटो, कावामुरा युसुके, कुरोदा किशो (गोलकीपर), वातानाबे केइता, शिनोहारा रयोसुके, यामादा ह्योता

Share this…