FIH Rising Star: भारत की मुमताज बनीं राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर..एफआईएच ने दिया खिताब

0
279
FIH Rising Star India's Mumtaz became Rising Star of the Year.. FIH gave the title latest sports news in hindi
Pic Credit: @FIH_Hockey

जूनियर विश्वकप के छह मैचों में आठ गोल कर गोल सूची में तीसरे नंबर पर रही थीं मुमताज

नई दिल्ली। FIH Rising Star: भारत की फॉरवर्ड हॉकी खिलाड़ी Mumtaj Khan को अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (FIH) ने उभरती महिला वार्षिक स्टार खिलाड़ी (राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर) चुना है। मुमताज के नाम की घोषणा मंगलवार को की गई। लखनऊ की रहने वाली 19 वर्षीय Mumtaj Khan  ने इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्वकप के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था।

FIH Pro League: हॉकी टीम के 33 संभावितों का चयन, मनप्रीत-श्रीजेश शामिल

मुमताज ने अप्रैल में हुए जूनियर विश्वकप के छह मैचों में आठ गोल किए थे। इसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। साथ ही मुमताज विश्वकप की गोल सूची में तीसरे नंबर पर रही थीं। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने नीदरलैंड को छोड़ हर टीम के खिलाफ गोल किया था। इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से बराबर रहे कांस्य पदक के मैच में भारत की ओर से दोनों गोल Mumtaj Khan ने किए थे। हालांकि, भारतीय टीम शूटआउट में हारकर चौथे नंबर पर रही।

IND vs SA: हल्के में ले लिया..आखिरी टी-20 में 49 रनों से हारा भारत

बेल्जियम की चार्लोट को तीन अंक से हराया

FIH के वार्षिक पुरस्कारों को चुनने के लिए अलग-अलग आधार अपनाए गए। इनमें 40 फीसदी अंक विशेषज्ञों के, 20 टीम के, 20 प्रशंसकों के और 20 फीसदी मीडिया के थे। मुमताज को 32.9 अंक मिले। दूसरे नंबर पर रहीं बेल्जियम की चार्लोट इंगलबर्ट (Charlotte Englebert)  को 29.9 और तीसरे नंबर की  नीदरलैंड की लूना फोके (Luna Fokke) को 16.9 अंक मिले।

Happy B’Day Rishabh Pant: टीम इंडिया की मजबूत कड़ी..आसान कर दे हर मुश्किल घड़ी!

FIH महिला हॉकी फाइव्स 2022 में दागे थे पांच गोल

इसके साथ ही Mumtaj Khan ने इस वर्ष हुई FIH वूमंस हॉकी 5 (Women’s FIH Hockey5s) टूर्नामेंट के चार मैचों में पांच गोल किए। मेजबान स्विट्जरलैंड के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। पुरुषों में राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर का पुरस्कार फ्रांस के टिमॉथी क्लेमेंट (Timothee Clement) को मिला। मुमताज ने नामित होने के बाद कहा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह पुरस्कार जीता है। साल भर में की गई कड़ी मेहनत रंग लाई है। यह पुरस्कार अपनी टीम को समर्पित करती हूं। मुझे लगता है कि यह पुरस्कार इस बात का संकेत है कि पिछले एक साल मैंने जो मेहनत की है, उससे मुझे एक खिलाड़ी के रूप में काफी सुधार करने में मदद मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here