नई दिल्ली। FIH Pro League हॉकी में रविवार का दिन भारत के लिए बेहद निराशाजनक रहा। एफआईएच प्रो लीग में भारत का खराब प्रदर्शन जारी रहा। रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इसके थोड़ी देर बाद ही भारतीय महिला हॉकी टीम को भी ऑस्ट्रेलिया से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अब 21 जून को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के तीसरे ही मिनट में गोलकर बढ़त ले ली थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अगले दो मिनिटों में दो गोलकर भारत को दबाव में ला दिया। इसके बाद मैच के 18वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर अपनी बढ़त को 1-3 तक पहुंचा दिया। हालंाकि 36वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोलकर बढ़त को कम किया लेकिन इसके बाद भारत बराबरी भी नहीं कर सका। आखिर में 2-3 के अंतर से भारतीय टीम को FIH Pro League के लगातार छठे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा।
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया राजसमंद स्टेडियम का निरीक्षण
महिला हॉकी टीम भी हारी
FIH Pro League में भारतीय महिला हॉकी टीम को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और अधिकांश समय तक मैच को 1-1 की बराबरी पर ही रोके रखा। लेकिन आखिरी मिनिट में किए गए गोल से ऑस्ट्रेलिया ने ये मुकाबला 1-2 से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम अब मंगलवार को अर्जेंटीना के खिलाफ खेलेगी।
ISSF World Cup 2025 : अर्जुन-आर्या को गोल्ड, भारत ने 4 पदकों के साथ खत्म किया अभियान
यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी हार है। टीम को इससे पहले शुक्रवार 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वैष्णवी फाल्के के मैदानी गोल की मदद से भारतीय टीम ने मैच के तीसरे मिनट में ही बढ़त कायम कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के 37वें मिनट में एमी लॉटन के गोल से स्कोर बराबर कर लिया। मैच नियमित समय में बराबरी की तरफ बढ़ रहा लेकिन 60वें मिनट में लैक्सी पिकरिंग ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारतीय खेमे को हताश कर दिया।










































































