एम्सटेलवीन (नीदरलैंड)। FIH Pro League : भारतीय पुरुष हॉकी टीम को FIH Pro League हॉकी 2024-25 के यूरोपीय चरण के दूसरे मैच में सोमवार को मेज़बान नीदरलैंड के खिलाफ 3-2 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला वागेनर स्टेडियम में खेला गया, जहां दोनों टीमों ने बेहतरीन हॉकी का प्रदर्शन किया। लेकिन अंतिम पलों में किए गए गोल की मदद से नीदरलैंड ने लगातार दूसरे मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम को शिकस्त दे दी।
Not the result we hoped for.
Abhishek marked his 100th game with a goal, but the Netherlands snatched it in the dying minutes of Q4.Plenty of learnings from both matches, the boys will bounce back stronger!#HockeyIndia #IndiaKaGame @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports… pic.twitter.com/6mOODYPHIR
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 9, 2025
इस रोमांचक मुकाबले का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा और दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने 1-1 गोल किया। तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड ने एक गोल की बढ़त हासिल कर ली। चौथा क्वार्टर निर्णायक रहा, जिसमें पहले तो भारत ने गोल की बराबरी कर ली लेकिन अंतिम मिनटों में नीदरलैंड ने गोल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
शनिवार को भारत को नीदरलैंड टीम से ही 2-1 से हार मिली थी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब FIH Pro League 2024-25 में अपना अगला मैच बुधवार, 11 जून को अर्जेंटीना के खिलाफ खेलेगी।
kabaddi : बीच कबड्डी में राजस्थान पुरुष टीम बनी उपविजेता, आंध्र चैंपियन
मुकाबले का लेखा-जोखा
क्वार्टर | भारत के गोल | नीदरलैंड के गोल |
---|---|---|
पहला | 0 | 0 |
दूसरा | 1 (अभिषेक – 20′) | 1 (थिज डैम वैन – 24′) |
तीसरा | 0 | 1 (होडेमेकर्स टीजेप – 33′) |
चौथा | 1 (जुगराज सिंह – 54′) | 1 (जानसेन जिप – 57′) |
Rishabh Pant इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तोड़ सकते हैं धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक का 100वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला
इस मुकाबले में भारतीय फॉरवर्ड अभिषेक के लिए एक खास उपलब्धि जुड़ी। यह उनका 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। 25 वर्षीय अभिषेक ने 2022 में सीनियर टीम में पदार्पण किया था और अब तक उन्होंने भारत के लिए 39 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं।
Team India : बीसीसीआई ने बदले वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज के वेन्यू
अभिषेक की प्रमुख उपलब्धियां:
टूर्नामेंट | पदक |
---|---|
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (चीन) | 🥇 स्वर्ण |
पेरिस ओलंपिक 2024 | 🥉 कांस्य |
राष्ट्रमंडल खेल 2022 (बर्मिंघम) | 🥈 रजत |
एशियाई खेल 2022 (हांगझोऊ) | 🥇 स्वर्ण |
IND A vs ENG Lions : केएल राहुल और ईश्वरन ने ठोके अर्धशतक, मजबूत स्थिति में इंडिया ए
🟧 FIH Pro League : क्वार्टर-वार मैच रिपोर्ट
क्वार्टर | प्रमुख घटनाएं |
---|---|
पहला क्वार्टर | गोलरहित रहा। भारत ने गेंद पर अच्छी पकड़ बनाई और गोल का प्रयास किया, लेकिन नीदरलैंड की मजबूत डिफेंस ने गोल नहीं होने दिया। |
दूसरा क्वार्टर | भारत ने 20वें मिनट में अभिषेक के फील्ड गोल से बढ़त बनाई, लेकिन 24वें मिनट में थिज डैम वैन ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। |
तीसरा क्वार्टर | नीदरलैंड ने आक्रामक शुरुआत की और 33वें मिनट में होडेमेकर्स टीजेप ने फील्ड गोल दागा। भारत को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल में नहीं बदल सके। |
चौथा क्वार्टर | भारत ने 54वें मिनट में जुगराज सिंह के पेनल्टी कॉर्नर से स्कोर बराबर किया, लेकिन 57वें मिनट में जानसेन जिप ने निर्णायक गोल कर नीदरलैंड को जीत दिलाई। |