FIH Pro League: बेल्जियम का पलटवार, भारत को 3-2 से हराया

0
410
FIH Pro League Hockey Belgium counterattack, beat India 3-2 Live results sports breaking news today1
Image Credit: Twitter/@TheHockeyIndia

नई दिल्ली। FIH Pro League में बेल्जियम ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर पलटवार किया है। रविवार को एंटवर्प के स्पोर्टसेंट्रम विल्रिजक्स प्लेन में डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में बेल्जियम ने भारत को 3-2 से शिकस्त दी। शनिवार को हुए पहले मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी।

दूसरे मुकाबले में बेल्जियम की ओर से केरपेल निकोलस (32वें मिनट में), हेंड्रिक्स एलेक्जेंडर (48वें और 58वें मिनट में) ने गोल किया। जबकि भारत की ओर से अभिषेक (24वें मिनट में) और मनदीप सिंह (59वें मिनट में) ने गोल किए। इस हार की वजह से भारत एफआईएच प्रो लीग अंक तालिका में 14 मैचों में 29 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया। इस बीच, 14 मैचों में बेल्जियम 31 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया। नीदरलैंड शीर्ष पर ही काबिज है।

IPL Media Rights: पहले दिन ही बोली 50 हजार करोड़ पर, आज और टूटेगा रिकॉर्ड

FIH Pro League के दूसरे मैच में भारत ने पहले क्वार्टर में धीमी शुरुआत की। बेल्जियम ने मुकाबला शुरू होते ही अटैक करना जारी कर दिया और सर्कल के अंदर दो अच्छे पास दिए। हालांकि हरमनप्रीत ने बून के शॉट लगाने से पहले ही गेंद को डिफेंड कर लिया। इसके बाद बेल्जियम ने फिर भारतीय सर्कल में प्रवेश किया और जरमनप्रीत की गलती की वजह से उन्हें एक पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। लेकिन विरोधी टीम के खराब ड्रैग फ्लिक को वरूण ने बाहर कर दिया। इसी के साथ पहला क्वार्टर 0-0 के स्कोर के साथ समाप्त हुआ।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत ने गोल करते हुए बढ़त हासिल कर ली। गुरजंत, ललित और सुखजीत की मदद से अभिषेक ने 24वें मिनट में एक शानदार गोल दागते हुए स्कोर को 1-0 कर दिया। इसी के साथ पहला हाफ समाप्त हो गया। तीसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने फिर आक्रामक रुख दिखाया और इसका उन्हें फायदा भी मिला। भारत के पहले गोल के जैसे ही बेल्जियम की ओर से केरपेल निकोलस ने 32वें मिनट में जगह बनाते हुए फील्ड गोल करके स्कोर को बराबर कर दिया।

Pak vs WI : वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने West Indies को 3-0 से धोया

चौथे क्वार्टर में जीत के लिए गोल करने का प्रयास दोनों ही टीमों की ओर से देखने को मिला। बेल्जियम ने 48वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए हेंड्रिक्स एलेक्जेंडर की मदद से गोल करते हुए 2-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद मुकाबला काफी रोमांचक हो गया। हेंड्रिक्स एलेक्जेंडर ने 58वें मिनट में एक और गोल करते हुए बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद भारत की ओर से मनदीप सिंह 59वें मिनट में फील्ड गोल करते हुए दूसरा गोल करने में कामयाब रहे। हालांकि अंतिम मिनट में एक और गोल करने की भारत की उम्मीद निराशा में बदल गई। इसी के साथ बेल्जियम ने दूसरा मुकाबला 3-2 से अपने नाम कर लिया।

IND vs SA 2nd T-20: भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, South Africa ने लगातार 7वीं बार हराया

भारत अब FIH Pro League के अगले मुकाबले 18 और 19 जून को डबल हेडर में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा, जो अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here