FIH Pro League : जीता हुआ मैच हाथ से फिसला, ऑस्ट्रेलिया से 3-2 से हारा भारत

112
fih pro league 2024 25, IND vs AAUS, men hockey, india vs australia match 1, Latest Sports Update
Advertisement

एंटवर्प। FIH Pro League में भारतीय हॉकी टीम का खराब प्रदर्शन आज भी जारी रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक भारतीय टीम 1-2 से आगे थी। लेकिन आखिरी क्वार्टर में टीम की लय बिगड़ती दिखाई दी और ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए 2-3 के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।

भारत की ओर से अभिषेक (8वें, 35वें मिनट) ने दो गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एफ्राम्स (42वें मिनट), जोएल रिंटाला (56वें मिनट) और टॉम क्रेग (60वें मिनट) ने गोल दागे। भारतीय पुरुष टीम अपना अगला मुकाबला 15 जून को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी।

WTC Final: द. अफ्रीका अब ‘टेस्ट का सरताज’, कंगारुओं को पांच विकेट से दी करारी मात

भारतीय टीम ने तीन क्वार्टर तक बनाए रखी बढ़त

FIH Pro League के इस मैच की शुरुआत तेज और रोमांचक रही। आठवें मिनट में मिडफील्डर मनप्रीत सिंह के शानदार पास की बदौलत अभिषेक ने डिफेंडर को छकाते हुए पहला गोल किया। पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई अटैक के बावजूद भारत की बढ़त बरकरार रही। दूसरे क्वार्टर में भारत ने डिफेंसिव रवैया अपनाया और स्कोर 1-0 बनाए रखा। मनदीप सिंह के तेज क्रॉस पर मनप्रीत गोल के करीब थे, लेकिन सही दिशा में डिफ्लेक्शन नहीं कर पाए। तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन 35वें मिनट में भारत ने बढ़त को दोगुना किया। जब सुखजीत सिंह की चतुराई से की गई असिस्ट पर अभिषेक ने एक और गोल दागा।

Sports Injury : मैदान पर इंजरी मैनेजमेंट, फिजियोथेरेपी और रिहैब से फायदे

आखिरी क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने पलटा पासा

ऑस्ट्रेलिया ने FIH Pro League के इस मुकाबले में शानदार वापसी की। टीम ने पहले 42वें मिनट में टॉम क्रेग की मदद से नाथन एफ्राम्स के जरिए पहला गोल किया। दूसरा और तीसरा क्वार्टर ऑस्ट्रेलिया के लिए गोल रहित रहा। आखिरी क्वार्टर में मुकाबला काफी रोमांचक रहा। 55 मिनट तक भारत 1-2 से आगे थी लेकिन आखिरी मिनिटों में ऑस्ट्रेलिया ने पासा पलट दिया। 56वें मिनट में जोएल रिंटाला ने गोल कर स्कोर बराबर किया। आखिरी मिनट (60वें) में टॉम क्रेग ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।

Share this…