FIH Pro League: हॉकी टीम के 33 संभावितों का चयन, मनप्रीत-श्रीजेश शामिल

0
137
FIH Pro League India's 33 probables list released latest sports news in hindi

28 अक्टूबर से शुरू होगी FIH Pro League, कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश शामिल

बेंगलुरू। FIH Pro League: हॉकी इंडिया (Hockey India) ने एफआईएच प्रो लीग (FIH Pro League) के शुरुआती मैचों के लिए 33 सदस्यीय संभावित टीम का चयन कर लिया है। 28 अक्तूबर से शुरू हो रही इस लीग में कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) और अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश (PR Sreejesh) भी संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।

Women’s Asia Cup: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रन से दी शिकस्त

FIH Pro League के लिए चयनित सभी खिलाड़ी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में राष्ट्रीय शिविर में शामिल होने के लिए सोमवार को बेंगलुरु के साई केंद्र पहुंचेंगे। इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग में मैच खेलने हैं।

RSWS 2022: इंडिया लीजेंड्स फिर चैम्पियन.. रोड सेफ्टी विश्व सीरीज पर कब्जा

कोर ग्रुप में कुछ नए खिलाड़ियों का चयन

साई केंद्र में हो रहे शिविर के बारे में बात करते हुए मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि FIH Pro League 2022-23 के जरिए हमें उन क्षेत्रों के बारे पता चलेगा जिन पर हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 से पहले काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि स्पेन और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं और खिलाड़ी आगामी महीनों को लेकर उत्साहित हैं। ग्राहम रीड के अनुसार कोर ग्रुप में कुछ नए खिलााड़ियों को चुना गया है जिनके अंदर काफी प्रतिभा है और मौका मिलने पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।

गौरतलब है कि भारत 28 अक्टूबर और चार नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगा। उनका सामना 30 अक्टूबर और 6 नवंबर को जर्मनी से होगा। भारतीय टीम साई, बेंगलुरु में तीन सप्ताह के शिविर के बाद 21 अक्टूबर को भुवनेश्वर जाएगी।

National Games 2022: मीराबाई चानू ने संजीता को पछाड़कर कब्जाया स्वर्ण
FIH Pro League के लिए भारत की संभावित टीम

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक, पवन

डिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, नीलम संजीव जेस, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, मंदीप मोर, यशदीप सिवाच, दीपसन टिर्की, संजय, मंजीत, सुमित

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, राजकुमार पाल, पवन राजभर

फॉरवर्ड: आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनिंदर सिंह, मोहम्मद राहील मौसेन, एस कार्थी, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here