Home Hockey FIH Pro League 2022: स्पेन ने भारत को 3-2 से हराया, अब...

FIH Pro League 2022: स्पेन ने भारत को 3-2 से हराया, अब न्यूजीलैंड से मुकाबला

0
FIH Pro League 2022 Spain beat India 3-2, now compete with New Zealand

भुवनेश्वर। FIH Pro League 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अपने दूसरे मैच में स्पेन से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। एडुआर्ड डी इग्नासियो सिमो (16वें मिनट) और मार्क मिरालेस (26वें मिनट) ने स्पेन को 2-0 की बढ़त दिलाई लेकिन भारत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह (30वें मिनट) और अभिषेक (54वें मिनट) के गोल से बराबरी हासिल की। भारतीय रक्षा पंक्ति हालांकि अंतिम क्षणों में बिखर गई जिसका फायदा स्पेन ने उठाया। उसकी तरफ से मार्क रेने ने 56वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

French Open 2022 Badminton: सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, जीत लिया युगल खिताब

FIH Pro League 2022 में स्पेनिश रक्षापंक्ति को भेदने में भारतीय फॉरवर्ड टीम पूरी तरह से सफल नहीं हो पाई। गोलरहित पहले क्वार्टर के बाद स्पेन ने बढ़त बना ली। अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने स्पेन के एक पेनल्टी कार्नर को विफल कर दिया, लेकिन गेंद को अपने डेंजर जोन से दूर नहीं कर सके। एडुआर्ड डी इग्नासियो-सिमो ने इसका फायदा उठाया और गोल कर दिया।

Suryakumar Yadav कर गए धमाल, दो घंटे भी नहीं टिका रिजवान का रिकॉर्ड

पिछडऩे के बाद टीम ने किए दो गोल लेकिन हार नहीं बचा सके

FIH Pro League 2022 के इस मैच में स्पेन ने भारत की मुश्किल तब और बढ़ा दी जब पेनल्टी कार्नर से मार्क मिरालेस का ड्राइव श्रीजेश के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ। दो गोल से पिछडऩे के बाद भारतीय टीम ने खेल में तेजी दिखाई और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोल ने अंतर को कुछ कम किया। गोलरहित तीसरे क्वार्टर के बाद भारत ने अंतिम क्वार्टर में लक्ष्य दिखाया और टीम का दूसरा गोल भी मारा। हालांकि, रेयन ने अंतिम हूटर से सिर्फ चार मिनट में अपनी स्ट्राइक के साथ स्पेन को बढ़त हासिल करने में मदद की।

तीसरे क्वार्टर में दिखा स्पेन का दबदबा, अच्छे मौके चूका भारत

FIH Pro League 2022 के इस मैच में तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके बनाए। स्पेन ने अधिकांश तौर पर गेंद पर कब्जा जमाए रखा। जबकि भारत ने अंतिम मिनटों में कुछ अच्छे मौके बनाए। लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। भारत ने गेंद को अपने कब्जे में रखते हुए अंतिम पलों में गोल करते हुए स्कोर बराबर कर लिया। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह सकी और स्पेन ने अंतिम हूटर बजने से ठीक चार मिनट पहले एक और गोल करते हुए इस मैच को अपने नाम कर लिया। भारत अब अपना अगला मुकाबला 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version