FIH Pro League 2022: भारतीय टीम का धमाल, न्यूजीलैंड को 7-4 से हराया

0
192
FIH Pro League 2022 Indian team beat New Zealand by 7-4 latest hockey update
PIC Credit: Hockey India

भुवनेश्वर। FIH Pro League 2022: भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों से कमाल का रहा है। टीम इंडिया ने 41 साल बाद ओलंपिक में पिछले साल अपना पहला पदक जीता। इसके अलावा दुनियाभर के अलग-अलग टूर्नामेंट्स में भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच एफआईएच प्रो लीग के एक मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को मात दी है।

FIH Pro League 2022: रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4-3 से हराया

FIH Pro League 2022  के मैच में भारत ने 1-3 से पिछड़ने के बाद आक्रामक हॉकी खेलकर शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड पर 7-4 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहले चरण के मुकाबले में इसी प्रतिद्वंद्वी को 4-3 से पराजित किया था। टीम पहले 15 मिनट में जूझती नजर आई जिसमें उसने तीन गोल गंवा दिए थे लेकिन अगले तीन क्वार्टर में दो-दो गोल कर भारत ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।

पिछडऩे के बाद भारतीय टीम की शानदार वापसी

FIH Pro League 2022 में न्यूजीलैंड ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाया लेकिन भारत के बार बार हमलों के आगे दबाव में आ गई और फिर अगले तीन क्वार्टर में केवल एक गोल ही कर सकी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (7वें और 19वें मिनट, दोनों पेनल्टी कॉर्नर), कार्ति सेलवम (17वें और 38वें मिनट), राज कुमार पाल (31वें मिनट), सुखजीत सिंह (50वें मिनट) और जुगराज सिंह (53वें मिनट) ने भारत के लिये गोल दागे। न्यूजीलैंड की ओर से साइमन चाइल्ड (दूसरे), सैम लेन (नौंवे), स्मिथ जेक (14वें) और निक वुड्स (54वें) ने गोल किए।

भारत के आक्रमण के आगे फेल हो गया कीवी डिफेंस

FIH Pro League 2022 मैच के दौरान भारत को 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से तीन गोल में तब्दील हुए। भारतीयों ने आक्रामक हॉकी खेलते हुए 29 बार सर्कल में सेंध लगाई जबकि इसकी तुलना में न्यूजीलैंड की 13 बार ही ऐसा कर पाई। भारत का गेंद पर दबदबा 56 प्रतिशत रहा और विपक्षी टीम के गोल में 12 शॉट लगाए जबकि दौरा करने वाली टीम ऐसा 6 बार ही कर सकी। भारत रविवार को दूसरे चरण के मैच में स्पेन से भिड़ेगा। भारत को 30 अक्टूबर को यूरोपीय टीम से 2-3 से हार मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here