FIH Pro League 2022: रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4-3 से हराया

0
168
FIH Pro League 2022 India beat New Zealand 4-3 in a thrilling match

भुवनेश्वर। FIH Pro League 2022 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला मुकाबला काफी रोमांचक साबित हुआ। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की है। भारत ने इस मैच के अंतिम क्वार्टर में मैच अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में मनदीप सिंह हीरो रहे। उन्होंने इस मैच में भारत की ओर से सर्वाधिक गोल दागे। उन्होंने इस मैच में 2 महत्वपूर्ण गोल किया।

FIH Pro League 2022 के इस मैच में अंतिम क्वार्टर में मंदीप सिंह के दो मैदानी गोल की मदद से भारत ने यहां अपना एफआईएच लीग अभियान न्यूजीलैंड पर जीत से शुरू किया। मंदीप ने 51वें और 56वें मिनट में गोल दागे। भारतीय टीम तीसरे क्वार्टर के अंत में 2-3 से पीछे चल रही थी। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम के लिए मंदीप मोर ने 13वें और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 41वें मिनट में गोल किए। दुनिया की नौंवे नंबर की टीम न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन ने 22वें और 35वें मिनट में दो गोल दागे जबकि एक अन्य गोल जेक स्मिथ ने 34वें मिनट में किया।

T20 World Cup 2022: ऐसा पहली बार हुआ है, पूरा पाकिस्तान मांग रहा भारत की जीत की दुआ

भारतीय गोलकीपर ने रोकी न्यूजीलैंड की रफ्तार

FIH Pro League 2022 के इस मैच में न्यूजीलैंड ने शुरू में अधिक आक्रामक रूख अपनाया। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शुरू में ही एक लंबी रेंज के शॉट का बचाव किया। भारत को हालांकि मैच का पेनल्टी कॉर्नर मिल गया लेकिन शमशेर सिंह इसका फायदा नहीं उठा सके। नीलकांत शर्मा ने मोर को सटीक पास दिया जिन्होंने आराम से गोल किया और न्यूजीलैंड के गोलकीपर डॉमिनिक डिक्सन कुछ नहीं कर सके। भारत ने दबदबा बनाया हुआ था और दूसरे क्वार्टर में इस बढ़त को दोगुना करने के लिए प्रयासरत था।

NZ vs SL: ग्रुप ऑफ डेथ में जीत का संघर्ष, आज श्रीलंका का न्यूजीलैंड से पंगा

पेनल्टी कॉर्नर से न्यूजीलैंड ने की बराबरी

FIH Pro League 2022 के इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले ही पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर बराबरी हासिल कर ली। सैम लेन के शॉट को सुरेंदर कुमार ने रोक दिया। मेहमान टीम ने रिव्यू लिया, जिसमें दिखा कि गेंद सुरेंदर के पैर से छूकर गई और फिर लेन ने कॉर्नर से गोल कर दिया। इसके तुरंत बाद न्यूजीलैंड को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस बार कृष्ण बहादुर पाठक ने इसे रोक दिया और सिमोन चाइल्ड का प्रयास विफल रहा। पहले हाफ के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था।

AUS vs ENG मैच भी रद्द, ग्रुप-1 में रोचक हुई सेमीफाइनल की दौड़

तीसरे क्वार्टर में हुआ रोमांचक मुकाबला, मंदीप ने दागे दो गोल

FIH Pro League 2022 के इस मैच में तीसरे क्वार्टर में मुकाबला रोमांचक रहा जिसमें न्यूजीलैंड ने 34वें और 35वें मिनट में दो गोल कर दिए। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत की मदद से 41वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जिससे स्कोर 2-3 हो गया। तीसरे क्वार्टर के अंत में भारतीय टीम 10 खिलाडिय़ों के साथ थी क्योंकि सुमित को येलो कार्ड दिखाया गया था। न्यूजीलैंड ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन गोल नहीं हुआ। अंतिम क्वार्टर में भारत सात मिनट तक 10 खिलाडिय़ों के साथ ही खेला जिसके बाद मंदीप ने दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। इस मैच में मोहम्मद रहील ने भारत के लिए डेब्यू किया। भारत अब रविवार को यहां स्पेन से मुकाबला खेलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here