FIH Men’s Junior World Cup : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने Vivek Sagar, 24 नवंबर से शूरू होगा टूर्नामेंट

0
576

नई दिल्ली। 24 नवंबर से शुरू होने वाले एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप ( FIH Men’s Junior World Cup) के लिए विवके सागर (Vivek Sagar) को भारतीय हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे विवेक सागर प्रसाद को शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। वहीं, 2018 युवा ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम के डिफेंडर रहे संजय को उप कप्तान बनाया गया है। इस प्रतियोगिता में विश्व की 16 टीमें भाग लेंगी। साल 2016 में भारत ने एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

T20 World Cup: पाकिस्तान को राहत, सेमीफाइनल मैच से पहले ये दोनों दिग्गज हुए फिट

भारत का पहला मैच फ्रांस से होगा 

FIH Men’s Junior World Cup के लिए चुने गए 18 खिलाड़ियों में दीनाचंद्र सिंह मोइरेंगथेम और बॉबी सिंह धामी को वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। यह दोनों उस समय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे जब कोई खिलाड़ी चोटिल या फिर कोरोना महामारी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। FIH Men’s Junior World Cup में भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 नवंबर को फ्रांस के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगा। इसके बाद 25 नवंबर को भारत का सामना कनाडा से होगा। वहीं, 27 नवंबर को टीम इंडिया ग्रुप चरम का अपना आखिरी मुकाबला पोलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस दौरान एक से पांच दिसंबर के दरम्यान नॉकआउट मैच खेले जाएंगे।

T20 World Cup: इंग्लैंड के लिए Eoin Morgan ने बनाया ये रिकॉर्ड 

जूनियर विश्व कप में 16 टीमें लेंगी भाग

24 नवंबर से शुरु होने वाले FIH Men’s Junior World Cup में भारत के अलावा  बेल्जियम, नीदरलैंड, अर्जेंटीना, जर्मनी, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, पाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया, पोलैंड, फ्रांस, चिली, स्पेन और अमेरिका  की टीमें शामिल हैं।

IND vs NZ: पहले टेस्ट मैच के लिए कौन होगा कप्तान रोहित शर्मा या अजिंक्य रहाणे 

18 खिलाड़ियों का चयन करना मुश्किल काम 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड का कहना है कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ 18 खिलाड़ियों को चुनना सबसे मुश्किल कामों में से एक है, इन सभी लोगों ने पिछले 12-18 महीनों से इस टीम को अच्छा बनाने की कोशिश में अपना सब कुछ लगा दिया है।

ये है FIH Men’s Junior World Cup के लिए भारत की टीम 

विवेक सागर प्रसाद (कप्तान), संजय (उपकप्तान), श्रद्धानंद तिवारी, प्रशांत चौहान (गोलकीपर), सुदीप चिरमाको, राहुल कुमार राजभर, मनिंदर सिंह, पवन (गोलकीपर), विष्णुकांत सिंह, अंकित पाल, उत्तम सिंह, सुनील जोजो, मनजीत  रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, अभिषेक लाकड़ा, यशदीप सिवाच, गुरमुख सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here