FIH Men’s Hockey Junior World Cup की शुरुआत कल से, फ्रांस से होगा भारत का पहला मुकाबला 

0
478

नई दिल्ली। एफआईएच जूनियर हॉकी विश्वकप (FIH Men’s Hockey Junior World Cup) का आगाज 24 नवंबर से हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले दिन ही भारत का सामना फ्रांस की टीम से होगा। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हो रहे इस विश्वकप में भारत ग्रुप बी में है। यहां उसका सामना फ्रांस, कनाडा और पोलैंड से होना है। भारतीय टीम 24, 25 और 27 नवंबर को अपने शुरुआती मैच खेलेगी। भारत ने इससे पहले 2016 में यह टूर्नामेंट जीता था। इस बार भी भारतीय फैंस को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।

 बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग का चुनाव लड़ेंगी PV Sindhu 

20 सदस्यीय टीम का ऐलान

FIH Men’s Hockey Junior World Cup के लिए भारत ने 20 सदस्यों की टीम की घोषणा कर दी है। इसमें टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य विवेक सागर प्रसाद भी शामिल हैं। उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया है।

Ind vs Nz 1st Test: जानिए, कानपुर के ग्रीन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी 

टीम इंडिया का ये रहेगा शेड्यूल 

भारत बनाम फ्रांस 24 नवंबर (शाम 7.30 बजे से)
भारत बनाम कनाडा 25 नवंबर (शाम 7.30 बजे से)
भारत बनाम पोलैंड 27 नवंबर (शाम 7.30 बेज से)

NZ vs Ban : न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से Tamim Iqbal हुए बाहर, जानिए वजह

पाकिस्तान टीम का यह रहेगा कार्यक्रम 

पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम भी इस विश्वकप में भाग लेने के लिए भारत पहुंच गई है। पाकिस्तान ग्रुप डी में है और उसे जर्मनी, इजिप्ट और अर्जेंटीना के साथ लीग मैच खेलने होंगे। करतारपुर कॉरिडोर खुलने के कुछ दिन बाद ही पाकिस्तान टीम भारत आई है। पाकिस्तान अपना पहला मैच जर्मनी के खिलाफ 24 नवंबर को खेलेगा। इसी दिन भारत पूल बी के एक मुकाबले में फ्रांस से भिड़ेगा।

दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं

कोरोना महामारी के खतरे को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं दी है। आयोजकों ने दर्शकों से अपील की है कि घर में ही रहकर वर्ल्डकप के मैचों का आनंद लें। इस वर्ल्डकप में दर्शकों के न होने से खिलाड़ियों और फैंस में भी काफी निराशा है। उड़ीसा में ही साल 2023 का हॉकी वर्ल्डकप आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here