FIH Hockey Stars Awards: भारत ने जीते आठ अवॉर्ड, गुरजीत और हरमनप्रीत बने बेस्ट प्लेयर

0
986
fih hockey stars awards india won eight awards gurjeet and harmanpreet became the best players latest hockey update
Image Credit: Twitter/@FIH_Hockey

नई दिल्ली। इंटरनेशनल हॉकी महासंघ ( FIH) की ओर से आयोजित वार्षिक पुरस्कारों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा है। भारतीय Hockey खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद हॉकी स्टार अवॉर्ड्स 2020-21 (FIH Hockey Stars Awards) में भारत का परचम फहराया है। इसमें आठ अलग-अलग वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों और कोच ने ही अवॉर्ड जीते हैं।

Football: जर्मनी ने जारी किया Euro 2024 का लोगो, 10 शहरों में मैच

गुरजीत कौर और हरमनप्रीत बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

FIH Hockey Stars Awards में भारतीय Hockey खिलाड़ी गुरजीत कौर ने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड जीता जबकि पुरुष वर्ग में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बाजी मारी। इनके अलावा सविता पूनिया और पीआर श्रीजेश ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवॉर्ड जीतने में सफल रहे। वहीं शर्मीला देवी ने महिला वर्ग में तो विवेक प्रसाद ने पुरुष वर्ग में उभरते हुए खिलाड़ी (राइजिंग स्टार) का अवॉर्ड जीता। इनके अलावा सोर्ड मारिन ने महिला टीम के श्रेष्ठ कोच और ग्राहम रीड ने पुरूष टीम के श्रेष्ठ कोच का अवॉर्ड अपने नाम किया।

IPL 2021: आज ऐसी हो सकती है बैंगलोर और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

इस बार वोटिंग में रिकॉर्ड तीन लाख लोगों ने लिया हिस्सा 

बता दें कि 2020 में कोरोना महामारी के कारण  FIH के वार्षिक पुरस्कारों का आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इस साल के अवॉर्ड में जनवरी 2020 से टोक्यो ओलंपिक के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया। वोटिंग प्रक्रिया की शुरुआत 23 अगस्त को हुई थी और यह 15 सितंबर 2021 तक चली। वोटिंग में दुनियाभर के खेल प्रशंसकों और राष्ट्रीय संघों और मीडिया के भी मत शामिल किए गए थे। इस बार की वोटिंग में दुनियाभर से रिकॉर्ड तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।

क्या इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं Chennai super kings के ऋतुराज गायकवाड़ !!

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 41 साल बाद पदक हासिल किया

गौरतलब है कि कि हाल ही में जापान में आयोजित टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में इतिहास रचा था। पुरुष टीम ने जहां 41 साल बाद ओलंपिक पदक हासिल किया तो वहीं महिलाओं ने पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here