CWG 2022: खूब लड़ीं लेकिन गोल्ड का सपना टूटा, सेमीफाइनल हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

0
10931
CWG 2022 Hockey Indian women's hockey team lost the semi-finals in shoot out against australia by 3-0

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय महिला हॉकी टीम को देर रात खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से पेनल्टी शॅट ऑउट में शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी के साथ भारतीय टीम का फाइनल का सफर समाप्त हो गया है। अब टीम इंडिया अपने ब्रॉन्ज मैडल मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। जबकि गोल्ड मैडल मैच में ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड आमने-सामने होंगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-0 से शिकस्त दी। यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से एकमात्र गोल वंदना कटारिया ने किया। जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए रेबेका ग्रीनर ने गोल दागा।

CWG 2022: दिव्या, मोहित ने जीते ब्रॉन्ज, 8वें दिन कुश्ती में भारत को 3 गोल्ड सहित 6 पदक

CWG 2022 Hockey: ऑस्ट्रेलिया ने ली शुरूआती बढ़त

सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले की धीमी शुरुआत की। मैच के शुरुआती दौर में बॉल पजेशन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पास रहा। इसके बाद टीम इंडिया रंग में आई और ऑस्ट्रेलियाई हॉफ पर तेज हमले किए। इसका असर भी दिखा और भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मजबूत डिफेंस ने इसे विफल कर दिया। पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रेबेका ग्रीनर ने शानदार फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस क्वार्टर में आखिरी मिनिटों में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इसे भुनाने में भी असफल रही।

दूसरे-तीसरे क्वार्टर में भी बराबरी नहीं कर सका भारत

पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद भारत तमाम प्रयासों के बाद भी अगले दो क्वार्टर में गोल नहीं कर सका। इस दौरान भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन उन्हें भी गोल में तब्दील नहीं किया जा सका। ऑस्ट्रेलिया की मजबूत डिफेंस के आगे भारतीय फारवर्ड्स की एक नहीं चली। हालांकि यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि बॉल पजेशन अधिकांश समय भारत के पास रहा और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को भी कोई और गोल नहीं करने दिया। भारतीय कप्तान सविता पूनिया ने बेहतरीन डिफेंस का मुजाहिरा पेश करते हुए विपक्षी टीम के कई प्रयास को असफल किया।

CWG 2022 : पाकिस्तानी को धूल चटा दीपक पूनिया ने भी जीता कुश्ती में गोल्ड

CWG 2022 Hockey: आखिरी क्वार्टर में वंदना ने करवाई बराबरी

आखिरी क्वार्टर शुरू होते ही भारतीय टीम ने अपनी पूरी जान झोंक दी और ऑस्ट्रेलियाई पोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसी दबाव का असर दिखाई दिया और भारतीय टीम की जर्सी नंबर 16 वंदना कटारिया ने खेल के 49वें मिनट में ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस को भेद दिया। वंदना ने शानदार फील् गोलकर मैच में भारत की वापसी करवाई। इसी 1-1 के स्कोर पर चौथा र्क्वाटर समाप्त हुआ। आखिर में दोनों टीमों के तमाम प्रयासों के बावजूद मैच 1-1 के स्कोर के साथ शूटआउट में चला गया। जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-0 से हार झेलनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here