CWG 2022 Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने की गोलों की बारिश, घाना को 11-0 से हराया

0
266
CWG 2022 Hockey India beat Ghana in men's Hockey match latest updates of commonwealth games

बर्मिंघम। CWG 2022 Hockey: अपने पहले ही मैच में भारतीय पुरुष Hockey टीम ने गोलों की बारिश करते हुए घाना पर 11-0 की शानदार जीत हांसिल की। भारत के लिए कुल 8 खिलाड़ियों ने गोल ठोके। भारत ने पहले क्वार्टर में 3, दूसरे में 2, तीसरे में 4 और चौथे क्वार्टर में 2 गोल ठोके। इस जबर्दस्त जीत के साथ ही भारत ने इंग्लैंड के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। जिसके खिलाफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कल अपना मैच खेलना है।

मैच में हरमनप्रीत सिंह ने अपने 150वें इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक 3 गोल ठोके और कॉमनवेल्थ हॉकी के पहले ही मैच में अपनी हैट्रिक पूरी की। भारत की ओर से अब तक अभिषेक, हरमनप्रीत, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, जुगराज सिंह, नीलकांत शर्मा, वरुण कुमार और मनदीप सिंह ने गोल दागे हैं।

पहले क्वार्टर में ही भारत ने ठोके 3 गोल

भारतीय Hockey टीम ने पहले क्वार्टर की शुरूआत से ही आक्रामकता दिखाई। भारत को मैच के पहले ही मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पीसी पर रिबाउंड में अभिषेक सिंह ने शानदार गोलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। जवाब में घाना ने भी हमले शुरू किए और मैच के तीसरे मिनट में ही घाना को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने उसे असफल कर दिया। इसके बाद भी भारतीय टीम ने लगातार घाना पर दबाव बनाए रखा। कई बार भारतीय खिलाड़ी घाना के डी में भी पहुंचे लेकिन भारत पेनल्टी कॉर्नर हांसिल करने में सफल नहीं हो सका।

इस क्वार्टर के 9वें मिनट में भारत ने घाना के डी पर जबर्दस्त हमला बोला और दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हांसिल किया। यही पर भारत को तीसरा पीसी मिला और हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोलकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसी हॉफ के 14वें मिनट में अभिषेक सिंह के पास पर शमशेर सिंह ने शानदार फील्ड गोलकर भारत की बढ़त 3-0 पहुंचा दी।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने किए 2 गोल

दूसरे क्वार्टर में भारतीय Hockey टीम ने तीसरे मिनट में जोरदार हमला किया लेकिन गोल नहीं कर पाए। इसके तुरंत बाद भारत को मैच का चौथा पेनल्टी कॉर्नर (पीसी) मिला। लेकिन घाना के डिफेंस ने इसे विफल कर दिया। इस हॉफ में भी गेंद ज्यादातर समय भारतीय खिलाड़ियों के कब्जे में ही रही। इस क्वार्टर में भारत ने दो गोल स्कोर किए।

CWG 2022 Boxing: निकहत ने इतने मुक्के मारे कि रैफरी ने बीच में रोका मैच, विजेता घोषित किया

टीम इंडिया के लिए इस हॉफ में आकाशदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोलकर भारत की बढ़त को 4-0 तक पहुंचाया। इसके कुछ समय बाद भारत को पांचवा पेनल्टी कॉर्नर मिला। जुगराज सिंह ने इस पर शॉट लिया लेकिन घाना के डिफेंडर ने पैर से उसे रोक दिया। इस पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक दिया गया। जिस पर गोल कर जुगराज सिंह ने भारत को मैच में 5-0 से आगे कर दिया।

CWG 2022 Hockey: तीसरे क्वार्टर में भी 4 गोल ठोके

तीसरे क्वार्टर में घाना ने शुरूआती मिनिटों में कुछ आक्रामक खेल दिखाने की कोशिश की और कुछ अच्छे मूव भी बनाए। लेकिन घाना कोई गोल नहीं कर पाया। भारत ने इस पर काउंटर अटैक किया और क्वार्टर के पांचवे मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। यहीं पर भारत को मैच का 8वां पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत सिंह ने खुद का दूसरा ठोककर भारत की बढ़त को 6-0 तक पहुंचा दिया।

IND vs PAK T20: स्मृति मंधाना के धमाके में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने 8 विकेट से पीटा

जबकि नीलकांता शर्मा ने फील्ड गोलकर भारत का खाता 7-0 कर दिया। इसी क्वार्टर में वरूण कुमार ने पेनल्टी पर गोलकर भारत की बढ़त को 8-0 तक पहुंचाया। जुगराज सिंह ने तीसरे क्वार्टर के 13वें मिनट में अपना दूसरा और मैच का 9वां गोल किया।

चौथे क्वार्टर में 2 गोल भारत के नाम

मनदीप सिंह ने चौथे क्वार्टर का पहला गोल दागा। गुरजंट ने मनदीप को शानदार पास दिया और उसे दिशा देने में मनदीप ने कोई गलती नहीं की। इसी के साथ भारत ने घाना पर 10-0 की बढ़त बना ली। इसी क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने तीसरा गोलकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत की बढ़त को 11-0 तक पहुंचा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here