Commonwealth Games: क्या इतिहास रच सकेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम?

0
620
Commonwealth Games 2022 Will Indian men's hockey team create history, never won gold in CWG1

नई दिल्ली। Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं। भारतीय दल भी तैयार है लेकिन सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर। पिछले कुछ समय से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टोक्यो ओलंपिक में दशकों बाद भारतीय हॉकी टीम को पदक भी मिला। लेकिन अब राष्ट्रमंडल खेलों में एक रिकॉर्ड है जिसे भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस बाद बदलना चाहेगी। ओलंपिक खेलों में आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब तक राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में एक बार भी गोल्ड मैडल नहीं जीत सकी है।

IND vs WI 1st ODI: पहला मुकाबला आज, ये हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

हॉकी को राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में 1998 में शामिल किया गया था। तब से अब तक इस पर ऑस्ट्रेलिया का ही वर्चस्व रहा है। अब तक उसने सभी छह गोल्ड मैडल अपने नाम किए हैं। लेकिन टोक्यो ओलंपिक की सफलता से उत्साहित भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह की टीम की निगाहें इस बार बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलियाई वर्चस्व को तोड़कर पहली बार गोल्ड जीतने पर हैं।

UAE में आयोजित होगा Asia Cup, भारत करेगा अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी

क्या कहती है रिकॉर्ड बुक

भारत ने 41 साल बाद पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में हॉकी का ब्रॉन्ज मैडल (कांस्य पदक) जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 (दिल्ली) और 2014 (ग्लास्गो) में रहा। दोनों बार भारतीय टीम ने सिल्वर मैडल जीता था। जबकि 1998 और 2018 में भारत चौथे स्थान पर रहा था। कभी कमजोर फिटनेस के कारण आलोचनाओं का शिकार बनने वाली भारतीय हॉकी टीम इस मामले में दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में शामिल हैं। टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में एफआईएच प्रो लीग में भारत बेल्जियम और नीदरलैंड के बाद तीसरे नंबर पर रहा था। यदि भारतीय खिलाड़ी पूरी क्षमता के साथ खेलते हैं तो उनको बर्मिंघम Commonwealth Games में गोल्ड भारत के खाते में आ सकता है।

World Athletics Championships: जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत की अन्नु रानी

Commonwealth Games: भारत की 18 सदस्यीय टीम –

– गोलकीपर : पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक

– डिफेंडर : वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह

– मिडफिल्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा

– फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और अभिषेक

World Athletics Championships: जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत की अन्नु रानी

Commonwealth Games में भारतीय पुरुष टीम के होने वाले मैच

– 31 जुलाई : भारत vs घाना

– 01 अगस्त : भारत vs इंग्लैंड

– 03 अगस्त : भारत vs कनाडा

– 04 अगस्त : भारत vs वेल्स

पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप 2022 का श्रीनगर में कैंप, राजस्थान के तीन खिलाड़ी शामिल

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम:

– गोलकीपर: सविता पूनिया (कप्तान), रजनी एतिमारपु।

– डिफेंडर्स: दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता।

– मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सलीमा टेटे।

– फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी।

Asia Cup 2022: श्रीलंका में नहीं होगा टूर्नामेंट, UAE और भारत प्रबल दावेदार

Commonwealth Games: महिला हॉकी में भारत के मैच

– 29 जुलाई: भारत vs घाना

– 30 जुलाई: भारत vs वेल्स

– 2 अगस्त: भारत vs इंग्लैंड

– 3 अगस्त: भारत vs कनाडा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here