Asia Cup Hockey Tournament: सविता को टीम की कमान, भारत का पहला मुकाबला मलेशिया से

0
631

नई दिल्ली। मस्कट में 21 से 28 जनवरी तक होने वाले महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट (Asia Cup Hockey Tournament) खेला जाएगा। इसके लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम की कमान अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को सौंपी गई है। अनुभवी दीप ग्रेस एक्का को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

Pro Kabaddi League 2021-22 : बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली को रौंदा, दिल्ली की इस सीजन की सबसे बड़ी हार

हॉकी इंडिया ने किया 18 सदस्यीय टीम का ऐलान 

हॉकी इंडिया की ओर से बुधवार को घोषित 18 सदस्यीय टीम में 16 टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली खिलाड़ी शामिल हैं। नियमित कप्तान रानी रामपाल बेंगलुरु में चोट से उबर रही हैं। इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारत को जापान, मलयेशिया और सिंगापुर के साथ पूल ए में रखा गया है।

India Open Badminton Tournament में कोरोना का कहर, भारत के सात खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

पहले दिन भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा

भारतीय टीम अपने खिताब के बचाव का अभियान टूर्नामेंट के पहले दिन मलेशिया के खिलाफ करेगी। प्रतियोगिता में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप 2022 के लिए क्वालिफाई करेंगी। महिलाओं का यह टूर्नामेंट 21 से 28 जनवरी तक मस्कट में खेला जाएगा। भारतीय टीम यह खिताब दो बार साल 2004 और 2017 में अपने नाम कर चुकी हैं। 2017 में हुए पिछले संस्करण में भारत ने चीन को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

Ind vs SA 3rd Test LIVE : तीसरे दिन भारत की खराब शुरुआत, पुजारा के बाद रहाणे भी OUT

टीम 
गोलकीपर: सविता पूनिया (कप्तान), रजनी एतिमारपू।
डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का (उप कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता।
मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, सलीमा टेटे, ज्योति, नवजोत कौर।
फॉरवर्ड: नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, मारियाना कुजूर, शर्मिला देवी।

ये रहेगा का भारत का शेड्यूल

भारत vs मलेशिया, 21 जनवरी
भारत vs जापान, 23 जनवरी
भारत vs सिंगापुर. 24 जनवरी
सेमीफाइनल 26 जनवरी
फाइनल 28 जनवरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here