Asia Cup Hockey: बढ़त को जीत में नहीं बदल सका भारत, पाक से मैच ड्रा

0
121
Asia Cup Hockey 2022 IND vs Pak Match India could not convert lead into victory, match draw with Pakistan by 1-1
Image Credit: Twitter

जकार्ता। Asia Cup Hockey: एशिया कप हॉकी में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत ड्रॉ से की है। पहले मैच में पाकिस्तान ने भारत को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। तीसरे क्वार्टर यानी 45 मिनट तक टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही थी। चौथे क्वार्टर में 58 मिनट तक भी स्कोर 1-0 से भारत के पक्ष में था। इसके बाद आखिरी एक मिनट (59वें) में पाकिस्तान ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। भारत का सामना अब मंगलवार को जापान से होगा जिसने इंडोनेशिया पर 9-0 से बड़ी जीत दर्ज की।

पाकिस्तान को तीसरे ही मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन वह इस पर गोल नहीं कर सके। कुछ सेकंड बाद भारत ने भी जवाबी हमले में पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन नीलम संजीप सेस के शॉट को पाकिस्तानी गोलकीपर अकमल हुसैन ने बचा लिया। भारत ने पाकिस्तानी डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा और पहले क्वार्टर में 2 और पेनल्टी कॉर्नर बनाए। कार्ति ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल 9वें मिनट में किया।

ऐसा रहा Rajasthan Royals का IPL 2022 में सफर, ये सबसे सफल खिलाड़ी

हाफ टाइम तक 1-0 से आगे थी टीम इंडिया

Asia Cup Hockey के अपने पहले मैच में हाफ टाइम तक भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त बनाई हुई थी। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से जोरदार मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही। 16वें मिनट में पाकिस्तान ने गोल करने का मौका गंवा दिया। भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने शानदार सेव किया। 21वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इसे भुना नहीं सकी। 28वें मिनट में पाकिस्तान को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज ने सेव कर पाकिस्तान को गोल के लिए तरसा दिया।

Punjab Kings ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, जीत के साथ IPL 2022 से विदाई

चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान की वापसी

चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने काउंटर अटैक शुरू किया। 46वें मिनट में भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने अम्माद बट के शॉट को शानदार तरीके से रोका। 59वें मिनट में पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। पाकिस्तान के ड्रैग फ्लिक पर गोलपोस्ट के पास खड़े अब्दुल राणा ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस तरह टीम इंडिया जीत से चूक गई। Asia Cup Hockey के पहले दिन के अन्य मैचों में मलेशिया ने ओमान को 7-0 से , कोरिया ने बांग्लादेश को 6-1 से और जापान ने इंडोनेशिया को 9-0 से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here